
Pathaan Trailer: पठान फिल्म का इंतजार शाहरुख खान के फैंस बेकरारी से कर रहे हैं।जहां एक तरफ पठान के साथ किंग खान 4साल बाद फिल्मी पर्दे पर अपना अभिनय दिखाएंगे।वहीं दूसरी तरफ दुनिया भर में फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है।ऐसे में दुबई में भी पठान का डंका बजते हुए देखा है। दरअसल दुबई के बुर्ज खलीफा पठान फिल्म के ट्रेलर से रोशन दिखा।
बता दे कि पठान का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ है तब से फैंस के बीच धूम मची हुई है।किंग ऑफ रोमांस को एक्शन अवतार में देखकर शाहरुख के फैंस का दिल खुशी से झूम उठा है। फैंस फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं भारत के साथ दुबई में भी पठान को लेकर फैंस की दीवानगी देखने को मिली है। इसके साथ ही पठान के क्रेज को देखते हुए दुबई के बुर्ज खलीफा पर संग का ट्रेलर दिखाया गया है।यह पल हिंदी सिनेमा और शाहरुख खान के सभी फैंस के लिए बेहद खूबसूरत रहा।
किंग खान ने सिग्नेचर स्टेप कर जीता फैंस का दिल
वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म पठान के गाने झूमे जो पठान में शाहरुख खान स्टेज पर खड़े होकर जबरदस्त डांस करते हैं। तो वहीं वहां मौजूदा लोग हूटिंग करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा बॉलीवुड के बादशाह के साथ-साथ पूरा दुबई भी झूम उठा। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के ये लेटेस्ट वीडियो काफी पसंद किए जा रहे हैं। वीडियो देख ऐसा कहा जा सकता है कि देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी शाहरुख की फिल्म पठान के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Leave a comment