
नई दिल्ली:अडानी के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा हो रहा है। साथ ही राज्यसभा में विपक्ष ने सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी होते हैं। सदन में उनकी मिमिक्री हो और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष उसका वीडियो बनाए और उकसाएं कि फिर से कीजिए। जेपी नड्डा ने कहा कि कॉलेज के लड़के जैसा करते हैं उस तरह की हरकत संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाते हुए की गई।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे पर निशाना साधते हुए जे पी नड्डा ने कहा कि खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राज्यसभा सभापति पर आक्षेप लगाए, ये निंदनीय है। ये दुर्भाग्यपूर्ण और हास्यास्पद है। सदन में बोलने का मल्लिकार्जुन खरगे को पूरा मौका दिया गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्हें चैंबर में भी कई बार बुलाया गया लेकिन वे नहीं गए। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस सदन में सहयोग करना नहीं चाहती। वे अराजकता लाने का प्रयास करते हैं।
जेपी नड्डा पर बरसे स्वास्थ्य मंत्री
सदन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि जॉर्ज सोरोस का सोनिया गांधी से क्या संबंध है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन का अपमान किया गया है। हम हम निंदा प्रस्ताव लाएंगे। नड्डा ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। देश को भटकाने का जो प्रयास किया जा रहा है। उसे देश माफ नहीं करेगा।
Leave a comment