
Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल से चूक गए। उन्होंने सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। पाकिस्तान के अरशद नदीम में 92.97 काथ्रो कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं, नीरज ने फाइनल में 89.45 के अपने थ्रो के साथ नीरज दूसरे स्थान पर रहे। रजत पदक जीतने के बाद नीरज ने बताया कि उनसे कहा चूक हुई।
पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कहा, "प्रतियोगिता शानदार थी। हर खिलाड़ी का अपना दिन होता है, आज अरशद का दिन था। टोक्यो, बुडापेस्ट, एशियाई खेलों का अपना दिन था। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, लेकिन कुछ चीजें हैं जिन पर ध्यान देने और काम करने की जरूरत है। हमारा राष्ट्रगान आज भले ही नहीं बजाया गया हो, लेकिन भविष्य में कहीं और जरूर बजाया जाएगा।
अब थ्रो में सुधार करने का समय है- नीरज चौपड़ा
पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कहा, "जब भी हम देश के लिए पदक जीतते हैं तो हम सभी खुश होते हैं। अब थ्रो में सुधार करने का समय है, हमें चोटों पर काम करना होगा। हम कमियों में सुधार करेंगे। हम बैठकर चर्चा करेंगे और प्रदर्शन में सुधार करेंगे।"
Leave a comment