
Paris Olympics 2024 Update : पेरिस ओलंपिक में भारतीय की बेटी और शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड डबल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। ओलंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल दिलाने वाली मनु पहली भारतयी महिला बन गई है, जिन्होंने एक ही खेल में 2 मेडल को अपने नाम कर लिया है।
वहीं पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भी लोगों की नजरें केवल मनु भाकर पर ठिकी हुई थी। वह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड डबल ब्रॉन्ज मेडल मैच में आज भारत के सरबजोत सिंह संग खेलने मैदान में उतरी थी। साथ ही ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह शूटिंग में पांचवां मेडल रहा। लेकिन आज मनु ने एक और मेडल भारत के नाम करके इतिहास रचा दिया है। वहीं उन्होंने शूटिंग में अब कुल मेडल की संख्या छह कर दी है।
श्री कृष्ण को दिया जीत का श्रेय
बता दें कि इससे पहले भी मनु भाकर ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया है। उस जीत को उन्होंने श्रीमद्भगवतगीता में श्री कृष्ण के नसीहत को बताया था। साथ ही उन्होंने पहली बार टोक्यो ओलंपिक में मिली हार के बाद का अनुभव साझा किया है। गौरतलब है कि, हरियाणा की इस बेटी ने मात्र शूटिंग में 12 साल के सूखे को खत्म ही नही किया है बल्कि कांस्य पदक जीतने वाली पहली महिला एथलीट भी बन गई हैं। मनु भारक ने 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीत लिया है।
इससे पहले दो खिलाड़ियों को रचा था इतिहास
मनु भाकर से पहले ओलंपिक इतिहास में सिर्फ दो भारतयी खिलाड़ी ही ऐसे हुए है, जिन्होंने इंडिविजुअल इवेंट में दो मेडल जीते है। सुशील कुमार ने 2008 और 2012 में कुश्ती में मेडल जीते थे। इसी तरह स्टार शटलर पीवी सिंधु ने 2016 और 2020 में मेडल जीते है। लेकिन मनु भाकर पहलवान सुशील कुमार और शटलर पीवी सिंधु के इस मामले में आगे निकल गई है कि उन्होंने अपने दोनों मेडल एक ही ओलंपिक में जीते है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया ट्वीट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, "शूटिंग के लिए 10मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है, वो एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। उन्होंने हमें बहुतगौरवान्वित किया है। मैं उन्हें और सरबजोत सिंह को भविष्य में और भी कई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं देती हूं।"
Leave a comment