सेंट्रल पेरिस में बंदूकधारियों का तांडव,2 की मौत,4 लोग घायल

सेंट्रल पेरिस में बंदूकधारियों का तांडव,2 की मौत,4 लोग घायल

नई दिल्ली: फ्रांस की राजधानी पेरिस से गोलीबारी की घटना सामने आ रही है। यहां एक बार में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जहां एक तरफ इस घटना को दो हमलावरों ने अंजाम दिया है। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कार से उतरते ही बार की छत पर बैठे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिके बाद बार में मौजूद लोगों ने एक हमलावर को मौके पर पकड़ लिया है। जबकि दूसरा आरोपी भागने में सफल रहा।

बता दें कि यह घटना सोमवार रात को हुई है। बंदूक से लैस हमलावर कार से आए थे। अरोडिस्मेंट के मेयर ने शूटिंग की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि दो हमलावरों में से एक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांक एक आरोपी तुरंत फरार हो गया था।उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इस बर्बर कृत्य को अंजाम देने के पीछे हमलावरों का ईरादा क्या था? मेयर ने आगे कहा कि गोलीबारी की यह घटना सोमवार शाम को रूए पोपिनकोर्ट के एक चिचा बार में हुई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल है।

दूसरे हमलावर की तलाश जारी

मेयर का कहना था कि पुलिस सक्रिय रूप से दूसरे हमलाव की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि गवाहों के लिए जल्द से जल्द एक मेडिको-साइकोलॉजिकल सेल खोला जाएगा। वहीं स्थानीय पुलिस ने बताया कि दोनों हमलावर कार से आए थे। उन्होंने कार से उतरते ही बार की छत पर बैठे लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि दूसरा आरोपी फरार है। हालांकि उसकी तलाश की जा रही है।  

Leave a comment