मध्य प्रदेश में फैली STONEMAN की दहशत, सुरक्षा गार्डों को बना रहा है निशाना

मध्य प्रदेश में फैली STONEMAN की दहशत, सुरक्षा गार्डों को बना रहा है निशाना

भोपालमध्य प्रदेश के सागर शहर में पिछले 72 घंटों में अलग-अलग घटनाओं में तीन सुरक्षा गार्डों की हत्या कर दी गई है।पुलिस को संदेह है कि एक ही व्यक्ति ने उनमें से कम से कम दो को मार को मारा है। हालांकि हत्याओं ने दहशत पैदा कर दी और एक सीरियल किलर के शामिल होने की अटकलों को भी जन्म दियाहै। पुलिस अधिकारियों कहा कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

आपोक बता दे कि, पुलिस ने एक संदिग्ध हत्यारे का स्केच भी जारी किया है। सागर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) तरुण नायक ने कहा कि अपराधी या दोषियों की गिरफ्तारी के लिए किसी भी जानकारी के लिए 30,000 रुपये (प्रत्येक मामले के लिए 10,000 रुपये) का इनाम दिया जाएगा।वहीं पुलिस ने सुरक्षा गार्डों की तैनाती करने वाले संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों को एक एडवाइजरी भी जारी की है कि ये गार्ड रात की ड्यूटी के घंटों के दौरान जागते रहें। यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए मिले तो वे तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें, जिसके मोबाइल नंबर भी प्रचारित किए गए थे।

खबरों के अनुसार,आरोपी को एक सफेद शर्ट और शॉर्ट्स पहने एक सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था।वहीं सागर जिले के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने बताया कि, "पुलिस दोहरी रणनीतियों पर काम कर रही है, जिसमें लोगों की रक्षा कैसे की जाए और दूसरा हत्यारे को कैसे ट्रैक और गिरफ्तार किया जाए। विशेष टीमों का गठन किया गया है और सीएसपी-सागर पूरी जांच कर रहे हैं।"उन्होंने बताया कि,"एक संदिग्ध के बारे में सूचना पर पुलिस की एक टीम ने देर रात एक जंगल में छापा मारा। हम उन सभी सीसीटीवी कैमरों से अपील करते हैं कि वे पिछले कुछ दिनों के फुटेज की जांच करें और हमारे साथ कुछ भी साझा करें। मुखबिरों की पहचान का खुलासा नहीं किया जाएगा।"

वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "पूरे सागर जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर है, सागर में रात की गश्त तेज कर दी गई है और विभिन्न स्थानों पर रात की ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों को अधिकतम अलर्ट पर रखा गया है। अब तक विश्लेषण किए गए सीसीटीवी से, एक आदमी दौड़ता हुआ दिखाई देता है। चल रही जांच से पता चलता है कि यह एक आदमी हो सकता है जो इस हत्या को कर रहा है, लेकिन जब तक हत्यारा पकड़ा नहीं जाता है, तब तक आगे टिप्पणी करने से भ्रम पैदा होगा।"

Leave a comment