एक बार फिर IED धमाके से दहला पाकिस्तान, आतंकी हमले में 5 जवानों की मौत, कई घायल

एक बार फिर IED धमाके से दहला पाकिस्तान, आतंकी हमले में 5 जवानों की मौत, कई घायल

Major attack on military convoy in Turbat city:पाकिस्तान के पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान एक बार फिर विस्फोट से दहल गया। इस विस्फोट में 5 पाकिस्तानी सेना के जवानों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दे हा। साथ ही घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवा दिया है।

जानकारी के अनुसार, टर्बट शहर में सैन्य काफिले पर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के पांच जवानों की मौत हो गई है, जबकि 4 घायल हो गए हैं। हमलावरों ने IED से सैन्य काफिले पर अटैक किया है। वहीं इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने ली है।

एजेंसी के मुताबिक, ये हमला दोपहर  3:40 बजे हुआ है. बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने तब हमला किया जब, पाकिस्तानी सेना का काफिला टर्बट में मुख्य कैंपन छोड़ रहा था।  काफिला जब डी-बलूच की ओर बढ़ रहा था, तभी IED से हमला हुआ है। ये रिमोट कंट्रोल से संचालित था। इसमें 5 जवानों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।

इससे पहले भी पाकिस्तान के अटैक बलूचिस्तान के बोलन इलाके में विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में पुलिस की एक वैन चपेट मे आ गई और हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 9पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि 13से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। 

Leave a comment