दुनियाभर में उड़ाई जा रही है पाक सेलेब्स की किरकिरियां, जानें क्या है पूरा मामला

दुनियाभर में उड़ाई जा रही है पाक सेलेब्स की किरकिरियां, जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली: भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बाढ़ से हालात बेहद खराब चल रहे है। ऐसे में वहां बाढ़ की वजह से 15 सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इससे लोगों की जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। इसके अलावा इस बाढ़ से देश को काफी नुकसान हुआ है। एक तरफ जहां पाकिस्तान की जनता मुश्किलों का सामना कर रही है। वहीं दूसरी ओर कनाड़ा में HUM Awards का आयोजन होने वाला है। इसका साथ पाकिस्तान के सेलेब्स और हम अवॉर्ड्स की जमकर किरकिरीयां उड़ाई जा रही है।

पाकिस्तान के सेलेब्स का उड़ा मजाक

बता दें कि, 22 सितंबर को HUMगाला नाइट का अयोजन किया गया था। जिसमें कई पाकिस्तानी सेलेब्स ने हिस्सा लिया था। इसके साथ सितारों ने अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने हम अवॉर्ड्स और इसमें शामिल हुए सेलेब्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। रात तक सेलेब्स के रेड कारपेट लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। दरअसल, यूजर्स का कहाना है कि जहां एक तरफ बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली आगे आई है. वे पाकिस्तान के विजिट पर हैं। वहीं दूसरी तरफ, उनके देश के स्टार्स  अवॉर्ड नाइट में बिजी है। टोरंटो में फन एक्टिविटीज कर रहे है। सोशल मीडिया पर हुई जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद HUM नेटवर्क की सफाई सामने आई है।

HUM नेटवर्क ने अपनी सफाई पेश करते हुए इंस्टा पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें लिखा गया है कि HUM नेटवर्क ने पहले भी बताया था कि HUM  अवॉर्ड्स कानाडा का मकसद बाढ़ पीड़ितो के लिए फंड इकट्ठा करना है। टिकटों की बिक्री से हुए मुनाफे का एक हिस्सा दान करने के अलावा, वे 22 सितंबर को गाला नाइट के लिए पहुंचे सेलेब्स, मोमिना Duraid फाउंडेशन और IDRF के साथ मिलकर फंडरेजिंग इवेंट आयोजित करेंगे। इस इंवेट के जरिए कमाए गए पैसों को दान में दिया जाएगा।

Leave a comment