पाकिस्तान में 12 लाख गर्भवती महिलाओं पर मंडरा रहा है मौत का खतरा! डरा रही है WHO की रिपोर्ट

पाकिस्तान में 12 लाख गर्भवती महिलाओं पर मंडरा रहा है मौत का खतरा! डरा रही है WHO की रिपोर्ट

नई दिल्ली: पाकिस्तान में बाढ़ की स्थिति बद-से-बदत्तर होती जा रही है। बाढ़ के प्रभाव से अबतक 1350 लोग अपनी जान गवा चुके है वहीं करोड़ लोग बेघर हो चुके है। पाकिस्तान में लोगों का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। रहने के लिए घर नहीं। खाने के लिए भोजन नहीं। पाकिस्तान में बाढ़ स्थिति को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन की चिंताएं बढ़ा दी है। बता दें कि बाढ़ से पाकिस्तान के करीब 10% स्वास्थ्य संस्थान तहस-नहस हो गए हैं। लेकिन सबसे बड़ी चिंता 12 लाख गर्भवती महिलाओं की है, जो इन दिनों बाढ़ की वजह से बनाए गए अस्थायी कैंपों में रह रही हैं।

लाखों लोग अपने घरों से बेघर हो रहे है तो वहीं दूसरी ओर विश्व स्वास्थ्य संगठन की चिंताएं बढ़ती नजर आ रही है और सबसे ज्यादा चिंता गर्भवती महिलाओं को लेकर जताई गई है। दरअसल बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों ओर गर्भवती महिलाओं हुई है। क्योंकि बाढ़ की स्थिति से गर्भवती महिलाओं के पास स्वास्थ्य सुविधाओं प्रदान नहीं हो रही है। जिसकी वजह से महिलाओं को बिना मेडिकल की सुविधा से बच्चों को जन्म देना पड़ रहा है। वहीं जिन बच्चों का बाढ़ की स्थिति में जन्म हुआ है उसको भी पालना एक चुनौती बन गई है। वहीं महिलाएं बाढ़ के खतरे को जल्द से खत्म होने का इंतेजार कर रही है।  

इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बाढ़ से चिंता जाहिर की है। साथ ही कई गंभीर बीमारियों के होने की भी आंशका जताई है। बता दें कि पाकिस्तान में बाढ़ के प्रभाव से करीब 6.3 लाख लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। हालांकि ये संख्या बढ़ सकती भी है। जिसको देखते हुए WHO ने कहा कि इन दिनों टाइफाइड, स्किन डिसीज और सांस संबंधी बीमारी के मरीजों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है।

Leave a comment