
Paris Olympics 2024: टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा पेरिस में अपने प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पाकिस्तान के नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत कब्जा किया। इसी बीच पेरिस ओलंपिक में भारत ने अबतक 5 मेडल पर नाम किए है, लेकिन इस पर पाकिस्तान का एक गोल्ड मेडल भारी पड़ गया।
इस समय भारत अंक तालिक में 64वें नंबर पर है। पेरिस ओलंपिक में अबतक भारत की टीम ने कुल 4 मेडल हासिल किए है। नीरज ने एक सिल्वर और हॉकी में भारत को एक ब्रॉन्ज मेडल मिला है, वहीं 3 मेडल शूटिंग में आए। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा कर अंक तालिका में काफी पीछे छोड़ दिया। मेडल टेली में पाकिस्तान की टीम अब 53 पायदान पर मौजूद है।
अरशद ने खत्म किया 32 साल के सूखा
ओलंपिक में अरशद ने गोल्ड मेडल जीतकर 32 साल के सूखे को खत्म कर दिया। इससे पहले पाकिस्तान की हॉकी टीम ने बार्सिालोना में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इसके साथ ही अरशद नदीम ने पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए है जिन्होंने अपने देश को व्यक्तिगत इवेंट में पहला गोल्ड मेडल दिलाया।
Leave a comment