
Pakistan News: पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका लगा है। मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कताल सिंघी मारा गया है। बता दें, अबू कताल लश्कर के मुख्य कमांडर हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता था। गौरतलब है कि हाफिज सईद 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है। लेकिन अब उसके सिर पर भी मौत की तलवार लटक रही है। इस मामले में विदेश मामलों के जानकार रॉबिंदर सचदेव का कहना है कि बीते दिन हाफिज सईद के करीबी की हत्या कर दी गई है। इसका एक ही मतलब है 'जो उन्हें ट्रेक कर रहे थे, वो काफी करीब पहुंच गए थे।'
रॉबिंदर सचदेव का कहना है कि इस हमले के बाद सईद ने अपनी सुरक्षा बढ़ा ली होगी। लेकिन इस हमले के पीछे कौन है? ये किसी को नहीं पता।
क्या सच में मारा गया हाफिज सईद?
रॉबिंदर सचदेव ने बताया कि ये घटना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के झेलम में शनिवार रात 8 बजे घटी। यहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने इलाके में गोलीबारी की। इस गोलीबारी का शिकार बना भारत का सबसे बड़ा दुश्मन अबू कताल। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। लेकिन इसी के साथ एक और शव मिला थआ। लेकिन वह किसका था, ये बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दूसरा शव का हाफिज सईद हो सकता है। लेकिन अभी तक हाफिज सईद की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस मामले में कुछ कहा हैं। रॉबिंदर सचदेव ने आगे कहा कि इस बात से फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि वह हाफिज सईद है या नहीं। सोचने वाली बात ये है कि वह फरार है और निशाने पर भी है। इसके अलावा पाकिस्तानी सेना से सुरक्षा मिलने के बाद भी कोई आतंकी सुरक्षित नहीं है।
कौन है हाफिज सईद?
बता दें, हाफिज मोहम्मद सईद, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का संस्थापक है, जो एक कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकी संगठन है। हाफिज सईद को 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को हुए इस हमले में 10 आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया। जिसमें करीब 166 लोग मारे गए और कई लोग घायल हुए थे। इस हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के संबंधों में दूरी पैदा होने लगी। इस तरह हाफिज सईद भारत का नंबर वन दुश्मन बन गया।
अबू कताल था रियासी हमले का मास्टरमाइंड
बता दें, 9 जून 2023 को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले का मास्टरमाइंड अबू कताल ही था।
इसके अलावा अबू कताल का नाम 01 जनवरी 2023 के राजौरी आतंकी हमले में भी सामने आया था। NIA की रिपोर्ट की मानें तो अबू कताल और उसके साथियों ने जम्मू-कश्मीर के ढांगरी गांव में नागरिकों को निशाना बनाया था। इसके बाद वहां आईईडी धमाका भी हुआ था। इस हमलों में दो बच्चों सहित 7 लोग मारे गए थे। तो वहीं, कई लोग घायल हुए थे।
Leave a comment