
Abu Qatal Killed In Pakistan: पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका लगा है। मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कताल सिंघी मारा गया है। बता दें, अबु कताल ने भारत में भी कई बड़े हमलों को अंजाम दिया है। ये घटना बीते दिन शनिवार रात 8बजे की है। बता दें, अबु कताल ने भारत में भी कई बड़े हमलों को अंजाम दिया है। जिस वजह से NIA ने उसे वांटेड घोषित कर दिया था।
अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
दरअसल, ये घटना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के झेलम में शनिवार रात 8बजे घटी। यहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने इलाके में गोलीबारी की। इस गोलीबारी का शिकार बना भारत का सबसे बड़ा दुश्मन अबू कताल। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
हाफिज सईद और अबू कताल का कनेक्शन
बता दें, अबू कताल हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता था। इसके अलावा अबू कताल लश्कर के लिए कई ऑपरेशनों को अंजाम भी देता था। हाफिज सईद ने ही अबू को जम्मू कश्मीर पर बड़े हमले करने की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने ही अबू को लश्कर का चीफ ऑपरेशनल कमांडर बनाया था। गौरतलब है कि हाफिज सईद 26/11मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के करीब 10पाकिस्तानी आतंकी शामिल थे। लेकिन अब अबू कताल की मौत के बाद पाकिस्तान और लश्कर के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।
रियासी हमले का था मास्टरमाइंड
बता दें, 9जून 2023को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले का मास्टरमाइंड अबू कताल ही था।
इसके अलावा अबू कताल का नाम 01 जनवरी 2023 के राजौरी आतंकी हमले में भी सामने आया था। NIA की रिपोर्ट की मानें तो अबू कताल और उसके साथियों ने जम्मू-कश्मीर के ढांगरी गांव में नागरिकों को निशाना बनाया था। इसके बाद वहां आईईडी धमाका भी हुआ था। इस हमलों में दो बच्चों सहित 7 लोग मारे गए थे। तो वहीं, कई लोग घायल हुए थे।
Leave a comment