नए साल की शुरुआत में पाकिस्तान ने रिहा किये 147 भारतीय मछुआरे।

पाकिस्तान ने कैदियों की अदला-बदली को लेकर भारत से हुए समझौते को मद्देनज़र रखते हुए 147 भारतीय आज़ाद मछुआरे किये।
अमृतसर(नीरज): कैदियों की अदला-बदली को लेकर भारत व पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के तहत सोमवार को पाकिस्तान की सरकार ने 147 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है जो सोमवार शाम को वाघा बार्डर क्रॉस करके भारतीय सीमा में दाखिल हुए।
जानकारी के अनुसार रिहा होकर आए मछुआरों को अमृतसर जिला प्रशासन की तरफ से एग्जीक्यूटिव मैजिस्ट्रेट करनपाल सिंह व गुजरात फिशरीज बोर्ड के अधिकारियों की तरफ से रिसीव किया गया और उनको इमीग्रेशन पूरी करके रैड क्रास दफ्तर में ले जाया गया। मछुआरों ने भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही अपनी धरती की मिट्टी को नमन किया।
पाकिस्तान से रिहा होकर आए मछुआरों ने एक स्वर में कहा कि दोनों देशों की सरकारों को एक-दूसरे के कैदियों की रिहाई जल्द से जल्द करनी चाहिए विशेष रूप से मछुआरों के मामले में रिहाई मौके पर होनी चाहिए क्योंकि मछुआरे जासूसी करने के लिए नहीं बल्कि मछलियां पकडऩे के लिए समुद्र में जाते हैं और समुद्र की लहरों के बहाव में आकर कब पाकिस्तान की सीमा में चले जाएं पता नहीं चलता है। उन कैदियों को भी तुरंत रिहा किया जाना चाहिए जो अपनी सजा पूरी कर चुके हैं।
Leave a comment