
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बाढ़ का कहर जारी है। बता दें कि पाकिस्तान में आई बाढ़ का सबसे ज्यादा असर बलूचिस्थान में देखने को मिल रहा है। यहां बाढ़ के चलते 127 लोगों ने अपनी जान गंवाई दी है। साथ ही पाकिस्तान में अबतक 300 लोग बाढ़ के कारण अपनी जान से हाथ धो बैठे है।
जानकारी के अनुसार, बलूचिस्तान में बाढ़ के प्रकोप से 127 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही मकान भी ध्वस्त हो रहे है। बलूचिस्तान में आई बाढ़ से सड़कों पर पानी भर गया है। इस कारण जनता को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा और इसे कम करने के लिए कई लोग बचा हुआ सामान लेने घर के पास भी पहुंच रहे हैं। अचानक आई इस बाढ़ से लोगों को हेलीकॉप्टर और नाव की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
वहीं इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स के अनुसार, सेना बचाव कार्य, मेडिकल कैम्प लगाने और खराब हो चुकी संचार सेवाओं को ठीक करने में लगी है। साथ ही साथ बना हुआ खाना भी लोगों को दिया जा रहा है। वहीं अचानक आई बाढ़ का कारण सात बांध टूटना बताया जा रहा है।
इसके अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने बाढ़ से प्रभावित बलूचिस्तान का शनिवार को दौरा किया था। इसकी जानकारी देते हुए पीएम शहबाद शरीफ ने ट्वीट कर मुआवजा देने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा कि बाढ़ में जान गंवाने वाले के परिवार को 10 लाख रुपये और विस्थापित होने वाले लोगों के लिए आर्थिक सहायता बढ़ा रहे हैं।
Leave a comment