
इस्लामाबाद: पाकिस्तान से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिससे जानकर हर कोई हैरान है और सोचने पर मजबूर है कि ये सब भी होता है क्या पाकिस्तान में? बता दें कि पाकिस्तान के एक अस्पताल की छत से शवों से भरा कमरा मिला है। कमरे में हर तरफ शवों के ढेर नजर आ रहे है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस कमरे की वीडियों वायरल हो रही है जिससे देखने पर हर कोई शर्मशार हो रहा है।
अस्पताल की छत पर मिले शवों के ढेर
दरअसल पाकिस्तान के मुल्तान में स्थिति एक अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि अस्पताल की छत पर एक कमरा बना हुआ है और उस कमरे में शवों के ढेर नजर आ रहे है इतना ही नहीं कमरे बाहर यानी छत पर नजारा भी वीडियो में देखा जा सकता है कमरे के बाहर भी शव नजर आ रहे है। वीडियों में साफतौर पर शवों को देखा जा रहा है और उन शवों के कुछ अंग भी गायब है यानी छत पर शव ऐसे ही पड़े है और इन शवों में बड़े-बड़े छेद हो रहे है देखने पर ऐसा लग रहा है कि मानो इन शवों में से कुछ अंगों को निकाला गया है। हालांकि ये शव क्यों और किसके है इस बारें में कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है।
सीएम सलाहकार ने दिए जांच के आदेश
वहीं छत पर मिले शवों की गिनती 500 बताई जा रही है। वहीं इन शवों की वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार चौधरी जमां गुर्जर ने अस्पताल का दौरा किया है। मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार ने सभी शवों का अंतिम संस्कार करने का आदेश दिया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पंजाब के सीएम चौधरी परवेज ने भी इस मामले में जांच के एक आदेश जारी किए हैं। इस मामले की जांच के लिए छह अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है। वहीं, उन्हें तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
Leave a comment