
Mohammed Muizzu: चीन समर्थन मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपनी आगामी भारत यात्रा से पहले भारत और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 3में से 2मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
दो मंत्रियों ने इस्तीफा दिया
सोशल मीडिया पर मालदीव के 3उप-मंत्रियों ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी थी। इसके बाद से भारत और मालदीव के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ गया था। इस बढ़ते तनाव की वजह से टिप्पणी करने वाले तीनों उप मंत्रियों को निलंबित कर दिया गया था। इन तीन उप मंत्रियों में से 2मंत्रियों मरियम शिउना और मालशा शरीफ ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया, जिसे मुइज्जू सरकार ने स्वीकार कर लिया है।
मुइज्जू जल्द भारत आएंगे
मोहम्मद मुइज्जू के कार्यालय की मुख्य प्रवक्ता हीना वलीद ने बताया, राष्ट्रपति जल्द ही भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगे। तारीख का चयन करने के लिए दोनों देशों में चर्चा हो रही है।
मुइज्जू ने तोड़ी परंपरा
मालदीव में सालों से चली आ रही परंपरा को मोहम्मद मुइज्जू ने तोड़ा। दरअसल, मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाला हर नेता अपनी पहली आधिकारिक यात्रा भारत की करता था। लेकिन मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद अपनी पहली आधिकारिक यात्रा तुर्किये की की, फिर चीन की यात्रा। वहीं अब मुइज्जू भारत की आधिकारिक यात्रा की तैयारी में है।
Leave a comment