Aaj Ka Mausam 23 October 2026: देश में मानसून अब विदा हो चुका है, लेकिन बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही देश के कई हिस्सों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। साथ ही सुबह और शाम के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर को देश के 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत देश के 11 राज्यों शामिल है। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के चलते कई इलाकों में तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने के आसार हैं।
दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट
देश की राजधानी दिल्ली में समेत दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है। जिसके चलते कई प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इसके साथ ही सुबह और शाम के तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।
उत्तराखंड और हिमाचल बर्फबारी का सिलसिला जारी
पिछले तीन दिनों से उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। वहीं मौसम विभाग ने चौथे भी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में मौसम तेजी से बदल रहा है। बर्फबारी के चलते यहां तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है और सुबह के समय पारा माइनस 8 डिग्री तक दर्ज किया गया। इसके बावजूद केदारनाथ धाम की यात्रा जारी है। दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में भी सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने से लोगों को कंपकंपी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के 10 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में दोनों राज्यों में तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।