कम होंगे प्याज की महंगाई के 'आंसू'

कम होंगे प्याज की महंगाई के 'आंसू'

मिस्र से जल्द ही 6,090 टन प्याज की खेप आने वाली है, जिसके बाद देश में प्याज के दाम में नरमी आ सकती है। प्याज की यह खेप जल्द ही मुंबई के नावा शेवा बंदरगाह पर आ जाएगी जहां से राज्य सरकारें अपनी मांग के अनुरूप प्याज खरीद सकती हैं।

सोमवार को केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बयान में बताया कि विदेश व्यापार करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी MMTC ने मिस्र से 6,090 टन प्याज के आयात का अनुबंध किया है और प्याज की यह खेप जल्द ही आने वाली है।

मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, छह राज्यों की ओर से प्याज की मांग अब तक आ चुकी है, जिनमें आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल और सिक्किम शामिल हैं। आयातित प्याज का बिक्री मूल्य मुंबई में 52-55 रुपये प्रति किलो होगा, जबकि दिल्ली से प्याज खरीदने वालों को 60 रुपये प्रति किलो की दर से मूल्य का भुगतान करना होगा। 

Leave a comment