
हरियाणा: पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक ओर बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बता दें कि बिट्टू सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बिट्टू सिंह ने हत्या के बाद शार्प शूटरों को पनाह दी थी। बिट्टू सिंह सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने में शामिल गैंगस्टर संदीप केकड़ा का भाई है। जो अब पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है।
दरअसल पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने में शामिल गैंगस्टर संदीप केकड़ा के भाई बिट्टू सिंह को गिरफ्तार किया है। हालांकि संदीप की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। अब उसके भाई को गिरफ्तार कर दिया गया है। बिट्टू को पंजाब पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। उसे पंजाब के मनसा लाया जाएगा।बिट्टू सिंह पर आरोप है कि मूसेवाला की हत्या में शामिल शार्प शुटरों को अपने घर पर पनाह दी थी। साथ ही बिट्टू पर मूसेवाला की रेकी करनेका आरोप भी है। बताया जा रहा है कि बिट्टू सिंह शूटर प्रियवर्त फौजी के संपर्क में था। बता दें कि प्रियवर्त मूसेवाला की गाड़ी के ऊपर अंधाधुंध गोलियां चलाने वाले शूटरों में से एक था। हालांकि, पुलिस प्रियवर्त को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
इससे पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या में पंजाब पुलिस को बड़ी कामसाबी हासिल की थी। पंजाब पुलिस ने आरोपी दीपक उर्फ मुंडी को उसके दो सहयोगियों कपिल पंडित और राजिंदर के साथ गिरफ्तार किया था। बता दें कि पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया हुआ है जिसमें सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी दीपक उर्फ मुंडी को उसके दो सहयोगियों कपिल पंडित और राजिंदर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि 29 मई 2022 को पंजाब के मनसा जिले के जवाहर के गांव में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया था, जब मूसेवाला अपनी थार जीप से गांव की तरफ जा रहे थे। ठीक उसी वक्त हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उनके दो निजी सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।
Leave a comment