"शेख हसीना के एक लाख समर्थक भारत में घुसे", यूनुस सरकार के दावे से मचा हड़कंप

Mohammad Yunus Big Claim: चीन को लुभाने की कोशिश करने वाला बांग्लादेश ने एक बार फिर से भारत को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सूचन सलाहकार महफूज आलम ने मंगलवार को यह दावा किया है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के एक लाख समर्थक भारत में घुस गए हैं।

बांग्लादेश के एक समाचार चैनल के अनुसार महफूज आलम ने यह टिप्पणी यहां ईद के अवसर पर आयोजित एक समारोह में की है। जिसमें शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान कथित रूप से लापता या मारे गए व्यक्तियों के परिवार भी शामिल है।

क्या कहा महफूज आलम ने ?

महफूज आलम ने हसीना की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता की हत्या का बदला लेने के लिए लोगों को जबरन गायब कर दिया और उनकी हत्या करवा दी। उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत दुर्भागयपूर्ण बात है कि भारत ने शेख हसीना और उनके आतंकवादी बलों को अपने देश में शरण देने का ऑप्शन चुना है। हमें यह पता चला है कि एक लाख से ज्यादा आवामी लीग के सदस्य भारत में घुस गए हैं। भारत ने सभी को अपने यहां शरण दी है।  

शेख हसीना पर भी गंभीर आरोप  

बांग्लादेश सरकार के सूचना सलाहकार महफूज आलम ने इस दौरान शेख हसीना पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि साल 2013 और 2104 में जब  लोग अपने मतदान के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। उसी वक्त सबसे ज्यादा लोगों को जबरन गायब किया गया और उनके इस कदम के पीछे का मुख्य कारण बांग्लादेश की चुनाव व्यवस्था को बर्बाद करना था। बता दें कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना ने भारत में शरण ली थीं। शेख हसीना पिछले साल से लेकर अब तक भारत में ही हैं।      

Leave a comment