Search KhabarFast

Press ESC to close

पुरानी गाड़ी बेचने पर मिलेगी नई EV पर भारी भरकम सब्सिडी, जानें क्या है EV Policy 2026 का ये प्लान

पुरानी गाड़ी बेचने पर मिलेगी नई EV पर भारी भरकम सब्सिडी, जानें क्या है EV Policy 2026 का ये प्लान

Delhi EV Policy 2026: प्रदूषण से निजात दिलाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार 'दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2026' (Delhi Electric Vehicle Policy 2026) लेकर आई है, जिसे 01 जुलाई 2026 से राजधानी में लागू कर दिया गया है। इस पॉलिसी का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरुआती खरीद लागत और उनके पूरे जीवनकाल के दौरान होने वाले खर्च, दोनों को कम करना है। इसके अलावा इसमें आपको पुरानी गाड़ी लाओ और इनाम पाओ' जैसा स्क्रैपेज इंसेंटिव भी मिलता है।

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने से क्या लाभ?

EV पॉलिसी के बारे में सरकार बताती है, इस नीति से लोगों को कई तरह के मिल सकते हैं। जैसे गाड़ी खरीदने पर इंसेंटिव, पुरानी प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों को स्क्रैप करने पर बोनस, लाइफ़टाइम रोड टैक्स से छूट, रजिस्ट्रेशन फ़ीस माफ़ करना और पेट्रोल-डीज़ल वाली गाड़ियों के मुकाबले कम ऑपरेटिंग और मेंटेनेंस का खर्च।

दरअसल, इस पॉलिसी के तहत, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने वाले योग्य लाभार्थियों को 30,000 रुपये तक का खरीद इंसेंटिव, 10,000 रुपये का स्क्रैपिंग इंसेंटिव मिलेगा। साथ ही, लाइफटाइम रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में पूरी तरह छूट मिलेगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा (L-5 कैटेगरी) खरीदने वाले योग्य लाभार्थियों को 50,000 रुपये तक का खरीद इंसेंटिव, 25,000 रुपये का स्क्रैपिंग इंसेंटिव, लाइफटाइम रोड टैक्स से छूट और रजिस्ट्रेशन फीस से छूट मिलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

F-35 पर भारत का दोटूक जवाब! एपी सिंह बोले- पहले पास तो आने दीजिए, फिर बेचने की बात कीजिए

Air Force Chief AP Singh:भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अमेरिकी F-35 स्टील्थ फाइटर जेट को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसकी चर्चा रक्षा गलियारों में हो रही है। जोधपुर में बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के समापन समारोह के दौरान उन्होंने अमेरिकी प्रशांत वायुसेना के कमांडर जनरल केविन श्नाइडर की मौजूदगी में कहा कि अमेरिकी अधिकारी भारतीय प्रतिनिधियों को विमान के पास तक नहीं

दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर UN की चिंता से भड़का भारत, कहा- आंतरिक मामलों में दखल न दे OHCHR

India Lahesh Out On UN: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के मामले पर भारत और संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से सामूहिक हिरासत की खबरों पर चिंता जताए जाने के बाद भारत ने इस टिप्पणी को खारिज कर दिया है। भारत ने कहा कि OHCHR की चिंताएं बेबुनियाद

हाईवे से लेकर पोर्ट प्रोजेक्ट्स तक...तमिलनाडु को PM मोदी का बड़ा तोहफा, 4,900 करोड़ की लागत से तैयार चेन्नई मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर का किया उद्घाटन

PM Modi Tamil Nadu visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 अक्टूबर 2026 रविवार को तमिलनाडु दौरे पर है। जहां उन्होंने लगभग 4,900 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद, PM मोदी ने पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनमल्ली बाईपास स्टेशन तक और वापस चेन्नई मेट्रो की यात्रा भी की। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी मौजूद थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast