
Crime Aganist Women: मध्य प्रदेश के जबलपुर में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। आप सोच रहे होंगे ऐसा क्या हुआ। तो आपको बता दें कि यहां अपराध की सारी सीमाएं लांघ दी गई है। अगर आपसे कोई पूछे की मेट्रोमोनियल साइट पर क्या होता है। तो आपके कहेंगे दोस्ती लेकिन, क्या आप सोच सकते हैं कि मेट्रोमोनियल साइट के जरिए अपराध को अंजाम दिया जा सकता है। तो बता की ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर से सामने आया है।
आरोपी ने कैसे दिया घटना को अंजाम
बता दें कि मोहम्मद हुसैन नामक एक युवक ने मेट्रोमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई। उसने मेट्रोमोनियल साइट पर खुद को राहुल बताया और एक लड़की से दोस्ती की। फिर लड़की और आरोपी मोहम्मद हुसैन में लगातार बातचीत होने लगी। वहीं, पीड़िता जबलपुर की कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। आरोपी मोहम्मद हुसैन ने 22 सितंबर को शांदी का झासा देकर लड़की को होटल में बुलाया। वहां उसने लड़की के साथ रेप किया।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता औऱ आरोपी की दोस्ती डेढ़ साल पहले हुई थी। दोनों में बातचीत होन लगी। कुछ समय पहले हुसैन ने पीड़िता को मिलने के लिए एक रेस्टोरेंट में बुलाया था। यहां दोनों के बीच शादी का लेकर रिश्ता पक्का हो गया था। इसके बाद आरोपी 22 सितंबर को पीड़िता को एक होटल में बुलाया। वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी की बात पर साफ-साफ इनकार कर दिया। यही नहीं पीड़िता को धमकी भी देने लगा। हालांकि, शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी मोहम्मद हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली सीएसपी रितेश कुमार ने बताया कि आरोपी पर दैहिक शोषण, एससी-एसटी की धाराएं लगाई गई है।
मेट्रोमोनियल साइट को देना होगा जवाब
सीएसपी रितेश कुमार के मुताबिक, इस मामले में मेट्रोमोनियल साइट साइट को नोटिस भेजा गया है। वेबसाइट से फेक प्रोफाइल को लेकर सवाल पूछा गया है। दरअसल, जिस शख्स के नामसे प्रोफाइल बनाया गया था। उसका नाम हुसैन था। ऐसे में साइट पर भी सवाल उठता है कि बगैर वेरिफिकेशन के कोई इतनी आसानी से फेक प्रोफाइल कैसे बना सकता है।
Leave a comment