Search KhabarFast

Press ESC to close

DIWALI 2022: दिवाली पूजा में मां लक्ष्मी को इन प्रसाद का लगाएं भोग, खुश होंगी माता

DIWALI 2022: दिवाली पूजा में मां लक्ष्मी को इन प्रसाद का लगाएं भोग, खुश होंगी माता

नई दिल्ली: आज 24 अक्टूबर  को दिवाली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाए तो हर घर में माता लक्ष्मी की कृपा से यश, संपत्त्ति और ऐश्वर्या की कभी कमी नहीं होती है।

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान खास महत्व दिया जाता है। अगर भी आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो पूजा के दौरान इन पांच तरह के प्रसाद का भोग लगाएं। इन भोग से मां जल्दी प्रसन्न होंगी और भक्तों की मुराद जल्दी पूरी करती हैं।

 1. सिंगाड़ा

लक्ष्मी मां को पानी में उगने वाले फल-फूल खूब पसंद आते हैं। इसीलिए अगर मां लक्ष्मी की प्रतिमा को ध्यान से देखें तो आप पाएंगे कि मां पानी के बीच उगने वाले फूल कमल पर विराजमान रहती है। उसका यहीं कारण है कि मां लक्ष्मी के प्रिय चीजों में एक है सिंगाड़ा।

2. चीनी के खिलौने,बताशे

ऐसा कहा जाता है कि मां को चीनी के खिलौने और बताशे खूब पसंद हैं। माना जाता है कि ये दोनों चीजें चंद्रमा को प्रिय हैं।  इसीलिए दिवाली पर चीनी के खिलौने, लड्डू, गुड़ से बनी चीजें, बताशे लक्ष्मी माता को चढ़ाएं जाते हैं। 

3. नारियल

नारियल को बेहद पवित्र फलों में से एक माना जाता है। नारियल की ऊपरी कठोर सतह की वजह से ये बेहद स्वच्छ व साफ रहता है. जिस वजह से इसे मां लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है। अगर आप चाहें तो साबूत नारियल या तो नारियल से बनें पकवान देवी लक्ष्मी को अर्पित कर सकते हैं।

4. पान

कई तरह की पूजा में पान भगवान को अर्पित किया जाता है। लेकिन दिवाली पूजा में खास तौर पर मीठा पान मां लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है। लक्ष्मी पूजन विधि के अनुसार पूजा व आरती संपन्न होने के बाद पान का भोग लगाना चाहिए। 

5. मखाने

जैसा की ऊपर बताया गया है कि मां लक्ष्मी को पानी में उगने वाले फल-फूल खूब पसंद आते हैं। ऐसे ही मखाने पानी में उगने वाला फल है। मखाने को आप शुद्ध घी में भून कर प्रसाद में शामिल कर सकते हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast