
Telecast of Obscene video:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने आरोप लगाया कि आईआईटी रांची के छात्रों को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते किसी ने उनके कार्यक्रम के लिंक को हैक कर लिया। दरअसल सैम पित्रोदा आईआईटी रांची में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनके कार्यक्रम का लिंक हैक कर लिया। उसके बाद लिंक का दुरुपयोग किया गया।
हैकर ने उनके भाषण को बीच में रोकर अश्लील सामग्री का प्रसारण कर दिया। जिसके कारण कार्यक्रम को बीच में रोकना पड़ा। 'सैम के साथ संवाद: उथल-पुथल के दौर में गांधी की प्रासंगिकता' विषय पर ऑनलाइन चर्चा के दौरान पित्रोदा ने यह दावा किया। इस चर्चा को उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था।
सैमा पित्रोदा ने क्या कहा?
सैम पित्रोदा ने कहा कि हाल ही में मैं आईआईटी रांची के करीब 100छात्रों से संवाद कर रहा था। अचानक किसी ने इसे हैक कर दिया और अश्लील सामग्री का प्रसारण कर दिया। हमारे पास इसे बंद करने के लिए अलावा कोई ऑप्शन नहीं था। कांग्रेस नेता ने कहा कि अब क्या यह लोकतंत्र है? क्या यह उचित है?' वीडियो में पित्रोदा ने गलती से भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) रांची को आईआईटी रांची कह दिया था।
सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल
हालांकि, पित्रोदा ने इस घटना के बारे में विस्तार से नहीं बताया कि क्या उन्होंने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज कराई या नहीं लेकिन, उनकी टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा को हवा दे दी है। कई यूजर्स ने एक्स पर पित्रोदा के दावों पर सवाल उठाए और गलती से आईआईआईटी रांची को आईआईटी रांच कहने पर मजाक बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि रांची में आईआईआईटी है, आईआईटी नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि सैम पित्रौदा का कहना है कि वह आईआईटी रांच में बोल रहे थे और कुछ छात्रों ने लिंक को हैंक कर अश्लील सामग्री दिखाना का प्रसारण कर दिया।
Leave a comment