Search KhabarFast

Press ESC to close

NZ vs SA: न्यूजीलैंड ने महिला क्रिकेट में रचा इतिहास, वनडे में किया अबतक का सबसे बड़ा चेज, केर बनीं हीरो

NZ vs SA:  न्यूजीलैंड ने महिला क्रिकेट में रचा इतिहास, वनडे में किया अबतक का सबसे बड़ा चेज, केर बनीं हीरो

NZ vs SA: महिला क्रिकेट में एक ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिला, जहां न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को खिलाफ वनडे के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 347 रन जैसे विशाल लक्ष्य को हासिल कर लिया जोकि एक नया विश्व रिकॉर्ड है। इस जीत की सबसे बड़ी हीरो रहीं अमेलिया केर जिन्होंने शानदार 179 रनों की पारी खेलकर मैच का रुख ही बदल दिया।

मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 346 बड़ा स्कोर खड़ा किया था, जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड के लिए जीत आसान नहीं होगी। लेकिन अमेलिया केर की जबरदस्त बल्लेबाजी ने इस असंभव लक्ष्य को संभव बना दिया। न्यूजीलैंड की शुरुआत भले ही साधारण रही, लेकिन जैसे ही अमेलिया केर ने क्रीज पर पकड़ बनाई, उन्होंने एक के बाद एक शानदार शॉट्स लगाकर टीम को मैच में वापस ला दिया। उनकी इस पारी में बेहतरीन टाइमिंग, स्ट्राइक रोटेशन और बड़े शॉट्स का शानदार मिश्रण देखने को मिला।

जीत की हीरो बनीं अमेलिया केर

मैच के दौरान केर ने अकेले दम पर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने न सिर्फ रन बनाए बल्कि दूसरी बल्लेबाजों को भी आत्मविश्वास दिया, जिससे टीम ने धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर बढ़ना जारी रखा। आखिरकार न्यूजीलैंड ने इस बड़े लक्ष्य को हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। यह जीत महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है और अमेलिया केर की यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी। इस ऐतिहासिक जीत के बाद क्रिकेट जगत में न्यूजीलैंड टीम की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं अमेलिया केर को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैच का हीरो माना जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीम इंडिया में सेलेक्शन से पहले ही सूर्यवंशी ने ठोका था बड़ा दावा, राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi Reveles His Plan:वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में सफर शुरू हो चुका है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 सीजन में अपनी बल्लेबाजी से चौके-छक्कों, रनों और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

INDvsAFG:कौन हैं मानव सुथार, पहले ही मैच में छोड़ा छाप, अफगानिस्तान की आधी टीम को भेजा पवेलियन

Story Of Manav Suthar:आईपीएल खत्म होने के बाद एक बार फिर टीम इंडिया एक्शन में नजर आ रही है। फिलहाल टीम इंडिया ब्लू नहीं सफेद जर्सी में मैदान पर पसीना बहा रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में भारत जीत की तरफ अग्रसर है। इस मैच में बल्लेबाज के अलावा गेंदबाज भी अपना दमदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं।

RCB को बनाया बैक टू बैक चैंपियन, आईपीएल में कि रनों की बारिश, सेलेक्टर ने बताया पाटीदार क्यों नहीं मिली जगह

Selector On Exclusion Of Rajat Patidar:शुक्रवार यानी 6 मई को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए हुए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। टीम में पहली बार वैभव सूर्यवंशी और मीडियम पेसर प्रिंस यादव को टीम इंडिया में मौका दिया। टीम इंडिया का चयन फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast