'अब नोट से महात्मा गांधी की फोटो...' 'जी राम जी' विधेयक पर संसद में छिड़ी तिखी जुबानी जंग

'अब नोट से महात्मा गांधी की फोटो...' 'जी राम जी' विधेयक पर संसद में छिड़ी तिखी जुबानी जंग

Chaos On G RAM G Bill: मनरेगा कानून की जगह केंद्र सरकार ने जी राम जी विधेयक लाया है। जिसके बाद सियासत तेज गरमा गई है। संसद में इस विधेयक को लेकर हंगामा हुआ है। विपक्ष ने इसे गरीबों के रोजगार के अधिकार पर हमला बताया है, जबकि सरकार का कहना है कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बदलाव जरूरी है। इस बीच शिवसेना सांसद अरविंद सांवत ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अब वे नोटों से महात्मा गांधी की फोटो हटा देंगे।

प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने नए बिल को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गरीब जनता के रोजगार को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। ऊपर से दिखाया जा रहा है कि काम के दिन बढ़ा दिए गए हैं, लेकिन क्या वेतन बढ़ाया गया है? प्रियंका गांधी ने कहा कि पहले ग्राम पंचायत तय करती थी कि कहां कौन सा का होगा लेकिन, अब इसके उलट केंद्र सरकार तय करेगी। ऐसे में भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कैसे की जा रही है।

सरकार ने विपक्ष से किया सवाल

दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने विपक्ष के आरोपों को गलत ठहराया है। केंद्रीय मंत्री एसपी सिह बघेल ने कहा कि मौजूदा मनरेगा कानून में बदलाव जरूरी है। समय-समय पर संविधान में संशोधन होता रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। सरकार का मानना है कि जी राम जी बिल रोजगार प्रणाली को ज्यादा मजबूत और प्रभावी बनाएगा।

क्या है राम जी राम विधेयक

दरअसल, मनरेगा कि जगह लाए जा रहे नए बिल पर सरकार और विपक्ष के बीच ठन गई है। इस बिल को लेकर विपक्ष का कहना है कि गरीबों के 100 दिनों के रोजगार के अधिकार को कम किया जा रहा है। ग्राम पंचायत की भूमिका घटाई जा रही है। जबकि केंद्र सरकार का पक्ष है कि मनरेगा में सुधार समय की मांग है। नए कानून विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है।

 

Leave a comment