
UP News: यूपी के बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के डॉन मुख्तार अंसार की देर रात में अचानक तबीयत बिगड़ गई। मुख्तार अंसारी के इलाज के लिए उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुख्यात माफिया के अचानक तबीयत खराब होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर बांदा डीएम मंडल कारागार पहुंचे। वहीं जेल और जिला प्रशासन के अधिकारी मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। मुख्तार अंसारी को देर रात 3:30 बजे बांदा की जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
हत्या की जताई थी आशंका
बता दें, मुख्तार अंसारी ने अपनी हत्या की आशंका जताई थी और आरोप लगाया था कि उसे खाने में स्लो पॉइजन दिया जा रहा है। तब बांदा जेल के अधीक्षक की ओर से इन आरोपो को सिरे से खारिज कर दिया गया। उनका कहना है कि मुख्तार अंसारी को खाना देने से पहले सिपाही और फिर डिप्टी जेलर खाना खाते हैं। इसके बाद ही मुख्तार अंसारी को खाना दिया जाता है। जेल के 900 बंदी भी यही खाना खाते हैं। ऐसे में स्लो प्वॉइजन देने का आरोप बेबुनियाद है। साथ ही, जेल अधीक्ष की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को भी बड़ा दावा किया गया। जेल सुपरिंटेंडेंट ने कहा था कि सीसीटीवी के साथ पुलिस और पीएसी पूरे बैरक की निगरानी करती है। मैं खुद पूरे सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करता हूं। ऐसे में किसी के भी मुख्तार को धीमा जहर दिए जाने की संभावना कम है।
परिजनों को दी गई जानकारी
इससे पहले लापरवाही बरतने के चलते जेलर समेत दो डिप्टी जेलर को सस्पेंड किया गया था। कुख्यात माफिया पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिला प्रशासन ने मुख्तार की तबीयत बिगड़ जाने की जानकारी परिजनों को दी है। मुख्तार के भाई सांसद अफजाल अंसारी उनका हाल जानने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे।
Leave a comment