Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: बृजेंद्र सिंह ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- एकजुटता को तोडऩा ही उनकी रणनीति का हिस्सा है

HARYANA NEWS: बृजेंद्र सिंह ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- एकजुटता को तोडऩा ही उनकी रणनीति का हिस्सा है

HARYANA NEWS: हरियाणा के कालांवाली में यात्रा के समापन्न के पश्चात पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की राजनीति विकास के नाम पर नहींए बल्कि समाज को बांटकर वोट लेने की रणनीति पर चलती है। किसानों युवाओं या रोजगार जैसे मुद्दों पर कभी स्पष्ट वादे नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि 2019 में प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात जरूर कही थी, लेकिन उस बात को भी सात साल बीत गये अभी तक कुछ नहीं हुआ। इस पर कोई ठोस चर्चा या परिणाम सामने नहीं आया।

पूर्व सासंद बृजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया गया कि बीजेपी हर आंदोलन और हर समुदाय में दरार ढूंढने की कोशिश करती है। इससे यह संदेश देने की कोशिश की गई कि एकजुटता को तोडऩा ही उनकी रणनीति का हिस्सा है ताकि राजनीतिक लाभ हासिल किया जा सके। बता दें कि बृजेंद्र सिंह ने अपने भाषण में सिख समुदाय की विशेषताओं की भी सराहना की गई। खासकर उनकी साफगोई और सेवा भाव की।

सिख समुदाय के लोगों की प्रशंसा

बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सिख लोग बात को घुमा-फिराकर नहीं कहते और सेवा के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है। किसान आंदोलन के दौरान जिस तरह से लंगर और मदद का इंतजाम हुआए वह इस भावना का सबसे बड़ा उदाहरण बताया गया। उन्होंने कहा कि पहले जहां कांग्रेस और लोकदल दो मुख्य धुरी थे। वहीं अब बीजेपी के उभरने के बाद मुकाबला सीधा कांग्रेस और बीजेपी के बीच बताया गया। क्षेत्रीय दल बीजेपी जैसी संगठित और विचारधारा आधारित पार्टी का मुकाबला अकेले नहीं कर सकते क्योंकि बीजेपी एक-एक कर विरोधियों को कमजोर करने की रणनीति अपनाती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: नमी में छूट को लेकर हरियाणा सरकार से दीपेंद्र हुड्डा का सवाल, राजस्थान का दिया उदाहरण

HARYANA NEWS: हरियाणा के झज्जर में अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे रोहतक लोकसभा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों,आढ़तियों व अधिकारियों से बातचीत की। उनके साथ झज्जर की विधायक गीता भुक्कल और बादली विधायक कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यहां हालात बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं हैं।

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष! कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताई विरोध की वजह

position Stands On Women Reservtion Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल के तरीके और प्रावधानों का विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है।

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बताया Selected CM, Elected CM को हटाने के लिए दी बधाई

Tejashwi Yadav on Samrat Choudhary: बिहार में सत्ता परिवर्तन के महज कुछ घंटों बाद विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा तंज कसा है। आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को “Selected CM” करार देते हुए बधाई दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें