Health tips: कोरोना के बाद तबाही मचाने को तैयार नोरोवायरस! जानें लक्षण और बचाव

Health tips: कोरोना के बाद तबाही मचाने को तैयार नोरोवायरस! जानें लक्षण और बचाव

नई दिल्ली: मंकीपॉक्स वायरस के बाद एक वायरस ने भारत को अपने चपेट में ले लिया है। बता दें कि भारत में नोरो नाम के एक नए वायरस ने दस्तक दे दी है। इस नए वायरस के केरल में 2 मामले सामने आए हैं। हालांकि मामले सामने आने के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया है। अभी दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं मामलों के सामने आने के बाद प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। लोगों के सैंपल लेकर उनकी टेस्टिंग की जा रही है। 

क्या है नोरो वायरस?

यह वायरस जानवरों से इंसानों में फैसले वाला वायरस है। यह वायरस गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारी का कारण बनता है. इसमें पेट से जुड़ी बीमारियां सामने आती हैं। दूषित भोजन लेने के कारण लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। चिंताजनक बात यह है कि ये वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैस सकता है। एक ही व्यक्ति एक से ज्यादा बार भी इसकी चपेट में आ सकता है।

नोरो वायरस के लक्षण 

  • पेट पर करता है अटैक। जिससे आंतों में सूजन आ जाती है।
  • दस्त, उल्टी, पेट दर्द और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।
  • बुखार, सिरदर्द और शरीर में दर्द भी देखने को मिलता है।
  • सही इलाज मिलने के बाद 3 से  4 दिन में आप ठीक हो सकते हैं।

कैसे करें बचाव? 

आपको बता दें कि यह वायरस जानलेवा नहीं है लेकिन इसकी दवा भी अभी तक मौजूद नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक पानी खूब पीना चाहिए। इसके साथ ही जानवरों के संपर्क में आने से भी बचना चाहिए। डॉक्टर नोरो वायरस से बचाव के लिए साबुन और गुनगुने पानी से हाथों को अच्छी तरह धोने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा फ्रेश खाना खाएं और अगर बीमार महसूस कर रहे हैं। 

Leave a comment