Search KhabarFast

Press ESC to close

लगातार 9 बार फेल...फिर लहराया जीत का परचम, बारां की ऋषिना बनीं जिले की पहली महिला फ्लाइंग ऑफिसर

लगातार 9 बार फेल...फिर लहराया जीत का परचम, बारां की ऋषिना बनीं जिले की पहली महिला फ्लाइंग ऑफिसर

Rishina Sharma Success Story: राजस्थान के बारां जिले की बेटी ऋषिना शर्मा ने 9बार असफल होने के बाद भी अपने सपने को पूरा कर दिखाया। उन्होंने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर (इंटेलिजेंस) के पद पर चयन हासिल किया है, जिससे बारां जिले में पहली बार किसी महिला ने यह उपलब्धि हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर यह खबर पूरे जिले और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।

कौन हैं ऋषिना शर्मा?

ऋषिना शर्मा मूल रूप से बारां जिले के अंता तहसील के अलीपुरा गांव की रहने वाली हैं। बचपन से ही उनका सपना वायुसेना में शामिल होने का था। गणतंत्र दिवस की परेड देखकर उन्होंने सैन्य सेवा में जाने का संकल्प लिया था। ऋषिना ने बताया कि उन्होंने इस लक्ष्य के लिए लगातार प्रयास किए। वे सरकारी सेवा में कार्यरत रहते हुए भी वायुसेना की भर्ती परीक्षा की तैयारी करती रहीं। 9बार परीक्षा में असफल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 10वें प्रयास में सफलता प्राप्त की।

07मार्च 2026को नई दिल्ली में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें फ्लाइंग ऑफिसर (इंटेलिजेंस) के पद पर कमीशन मिला। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे बारां जिले के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि जिले से पहली महिला फ्लाइंग ऑफिसर बनी हैं। उनके माता-पिता भी सरकारी सेवा में हैं, जिन्होंने उनकी पढ़ाई और सपनों को पूरा करने में पूरा सहयोग किया।

ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों में प्रेरणा बनी ऋषिना

ऋषिना की इस सफलता से ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों में प्रेरणा का संचार हुआ है। स्थानीय लोग और प्रशासन ने उन्हें बधाई दी है। ऋषिना ने कहा 'असफलताएं मुझे मजबूत बनाती गईं। मेहनत और लगन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।' उनकी कहानी महिलाओं के सशक्तिकरण और दृढ़ संकल्प का जीता-जागता उदाहरण है। वायुसेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के साथ ऋषिना जैसे युवा अधिकारी भविष्य की मजबूत नींव रख रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast