
Nirmala Sitaraman Presents Budget: केंद्र सरकार की तरफ से बजट पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेमीकंडक्टर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जिसके बाद कई कंपनियों के शेयर में तेजी देखी गई है।
वित्त मंत्री के ऐलान के बाद डिक्सन टेक, सीजी पावर समेत बाकी चिप मेकर कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई है। इन शेयरों में 6 फीसदी तक की तेजी आई है।
क्या बोलीं वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि EMS PLI को बढ़ाकर 40 हजार करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में रेयर अर्थ मिनिरल के लिए कॉरिडोर बनाएं जाएंगे। वहीं, सेमीकंडक्टर के लिए 40,000 करोड़ रुपए की सहायता का ऐलान किया गया है। इस ऐलान से चीन पर भारत की निर्भरता कम होगी। भारत को वैश्विक बायोफार्मा विनिर्माण हब बनाने के लिए बायोफार्मा शक्ति योजना की शुरुआत की जा रही है।
क्या होता है सेमिकंडक्टर
बता दें कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का शुभारंभ जल्द किया जाएगा। सेमीकंडक्टर सेक्टर में इलेक्ट्रॉनिक कंम्पोनेंट विनिर्माण योजना के लिए परिव्यय बढ़ाकर 40,000 करोड़ हो जाएंगे। इसके अलावा ओडिशा, केरल,आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में समर्पित रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाएं जाएंगे। सेमीकंडक्टर चिप सिलिकॉन की बनी होती है। इस छोटी सी चीप पर अरबों की संख्या में सूक्षम ट्रांजिस्टर लगे होते हैं। ये ट्रांसजिस्टर 0 या 1 यानी बाइनरी के आधार पर डेटा को प्रोसेस करते हैं। सरल शब्दों में कहें तो सेमिकंडक्टर चिप किसी भी मशीन की दिमाग होता है।
Leave a comment