
Spain Fire Accident: स्पेन के मर्सिया शहर में देर रात एक क्लब में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गी है जबकि की घायल हो गए है। इसकी जानकारी पाकर मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू करने की कोशिश में जूट गई। कड़ी घंटों में मेहनत से इस आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक 13 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सप्ताल में भर्ती करवा दिए है।
क्लब में आग लगने से 13 लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार, मार्सिया शहर में एक नाइट क्लब में अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाकर क्लब में तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतकों की संख्या मे इजाफा हो सकता है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार तड़के की है।
जन्मदिन मनाने गए एक ही ग्रुप के लोगों हुए हादसे का शिकार
वहीं इस घटना की जानकारी पाकर शहर के मेयर जोस बैलेस्टा ने सोशल मीडिया पर लिखा, मर्सिया नगरपालिका सरकार ने आग में मारे गए लोगों के सम्मान में तीन दिनों के आधिकारिक शोक की घोषणा की है। सिटी हॉल के बाहर स्पेनिश ध्वज को आधा झुका दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक ही ग्रुप के लोग ज्यादा है। बताया जा रहा है कि वह सभी जन्मदिन की पार्टी करने के लिए क्लब मे आए थे और हादसे का शिकार हो गए है।
Leave a comment