NIGERIA: कैथोलिक गिरजाघर में अजान हमलावरों ने ली 50 मासूमों की जान, राष्ट्रपति मुहम्मदु ने दिया बड़ा बयान

NIGERIA: कैथोलिक गिरजाघर में अजान हमलावरों ने ली 50 मासूमों की जान, राष्ट्रपति मुहम्मदु ने दिया बड़ा बयान

अबूजा: पश्चिम नाइजीरिया के एक कैथोलिक गिरजाघर में लोगों पर रविवार को हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया और विस्फोट भी किया। इस हमले में कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है। एक जन प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी। ओगुनमोलासुयी ओलुवोले ने कहा कि हमलावरों ने ओवो राज्य के सेंट फ्रांसिस कैथोलिक गिरजाघर को निशाना बनाया। यह हमला तब किया गया जब श्रद्धालु ईसाइयों के त्योहार ‘पेंटेकोस्ट संडे’ के मौके पर वहां जमा हुए थे।

खबरों के मुताबिक, मृतकों में कई बच्चे शामिल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने मौत के बारे में तत्काल कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है। हालांकि ऐसी भी चर्चा है कि हमलावर चर्च के पादरी को भी अगवा कर ले गए हैं।अभी तक किसी संगठन ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। ये किसी स्थानीय ग्रुप का काम है या कोई आतंकी हमला इस बारे में भी प्रशासन साफ तौर पर कुछ भी कहने से बच रहा है। संदिग्धों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। यह घटना ओवो लागोस से लगभग 345 किलोमीटर (215 मील) पूर्व में हुई है।

नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने कहा, “केवल निचले क्षेत्र के लोग ही इस तरह के नृशंस कृत्य की कल्पना कर सकते थे और उसे अंजाम दे सकते हैचाहे कुछ भी हो, यह देश कभी भी दुष्ट और दुष्ट लोगों के आगे नहीं झुकेगा, और अंधकार कभी प्रकाश पर विजय प्राप्त नहीं करेगा। नाइजीरिया अंततः जीत जाएगा”बुहारी ने कहा, जो नाइजीरिया के लंबे समय तक सुरक्षा संकट को समाप्त करने की कसम खाने के बाद चुने गए थे।

Leave a comment