Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली हाईकोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 15 अगस्त से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 15 अगस्त से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Delhi Bomb Threat: स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले दिल्ली में बम धमकी मिलने की खबर से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट समेत राजधानी की कई महत्वपूर्ण जगहों पर धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संबंधित स्थानों पर जांच शुरू कर दी है। धमकी की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है और जरूरी सुरक्षा सहायता मांगी है। पुलिस ईमेल की जांच करने के साथ-साथ उन सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही है, जहां धमकी मिलने की बात सामने आई है।

इन जगहों को बंम से उड़ाने की धमकी

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट के अलावा जामनगर हाउस, झंडेवालान की एक इमारत, साकेत स्थित एक कार्यालय, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और दिल्ली कैंट के SDM कार्यालय को भी धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि धमकी भरे ईमेल में 15 अगस्त का जिक्र किया गया है। ईमेल में दिल्ली को ‘खालिस्तान’ बनाने जैसी धमकी दी गई और स्वतंत्रता दिवस को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गईं। संदेश में 15 अगस्त को संभावित बम धमाके का भी जिक्र किया गया है।

ईमेल से मिली धमकी

ईमेल में दिल्ली हाईकोर्ट, जिला अदालतों और लाल किले का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा सिख समुदाय से जुड़े मामलों और 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का भी जिक्र किया गया है। धमकी भरे संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी शामिल होने की बात सामने आई है। ईमेल में विस्फोट और खाकी वर्दी में लोगों के दिल्ली पहुंचने जैसे दावे भी किए गए हैं।

इन जगहों का भी किया गया जिक्र

इसके अलावा दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग का भी जिक्र किया गया है। ईमेल में दावा किया गया कि खालिस्तान समर्थक दिल्ली पहुंच चुके हैं और दिल्ली से अंबाला जाने वाली एक ट्रेन को संभावित निशाने के तौर पर बताया गया। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ईमेल की विश्वसनीयता की जांच कर रही हैं। संबंधित स्थानों पर जरूरी सुरक्षा जांच और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि धमकी वास्तविक है या नहीं।  अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही हैं। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और धमकी मिलने के बाद संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और बढ़ा दी गई है।

Also read: NALSAR छात्रों पर BCI का U-Turn, वकालत में एनरोलमेंट पर रोक का आदेश वापस

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पेट्रोल और डीजल खरीद पर लगी सीमा, Jio-bp और Nayara Energy के पंपों पर नया नियम

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सस्ता डीजल मिलने के कारण औद्योगिक और अन्य बड़े उपभोक्ता अब बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने के लिए पेट्रोल पंपों का रुख कर रहे हैं।

चलती कार से वर्चुअल पेशी पड़ी महंगी, दिल्ली हाईकोर्ट ने वकील पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना; जानें पूरा मामला

Delhi HC: कोर्ट की सुनवाई के दौरान वकील हमेशा अदालत में ही मौजूद होता है। लेकिन क्या हो जब वकील चलती कार में बैठा हुआ वर्चुअली तौर पर सुनवाई में शामिल हो। दरअसल, एक मामले में वकील चलती कार से वर्चुअल शामिल हुआ, जिसे देख दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई और वकील पर ₹1 लाख का जुर्माना लगा दिया।

13,000 करोड़ के PNB घोटाले में नया मोड़, नीरव मोदी का सहयोगी संदीप मिस्त्री UAE से भारत लाया गया

Sandeep Mistry Deportation: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय (MEA) और गृह मंत्रालय (MHA) के समन्वय से नीरव मोदी PNB बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित संदीप मिस्त्री को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत प्रत्यर्पित कराने में सफलता प्राप्त की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast