तबाही मचाने आ रही कोरोना से 7 गुना ज्यादा खतरनाक महामारी, WHO ने जारी किया अलर्ट

तबाही मचाने आ रही कोरोना से 7 गुना ज्यादा खतरनाक महामारी, WHO ने जारी किया अलर्ट

New Pandemic: दुनियाभर में कोरोना महामारी ने तबाही मचाई। जहां काफी समय बाद कोरोना से लोगों को राहत ही मिली थी कि दुनियाभर में अब एक और बेहद खतरनाक बीमारी साया मंडरा रहा है। जिसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी की है। इस नई बीमारी को डिसीज एक्स (X) नाम दिया गया है। WHO के मुताबिक ये बीमारी कोरोना से 7 गुना खरतनाक साबित हो सकती है।

WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीमारी से 5 करोड़ लोगों की मौत होने की भी आशंका जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, ये बीमारी कभी भी दस्तक दे सकती है। यह वायरस खुद को काफी तेजी से म्यूटेट कर रहा है, जिसकी वजह एक नए स्ट्रेन आने की आशंका जताई जा रही है।

जारी हुई गंभीर चेतावनी

ब्रिटेन की वैक्सीन टास्कफोर्स की अध्यक्षता करने वाली डेम केट बिंघम ने एक गंभीर चेतावनी जारी की है कि अगली महामारी कम से कम 50 मिलियन लोगों की जान ले सकती है। उन्होंने यह भी कहा है कि इससे निपटना बड़ी चुनौती हो सकती है।

25 तरह के वायरस पर की गई स्टडी

बताते चलें, ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने डिसीज X के आने से पहले ही इससे लड़ने के लिए वैक्सीन बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए 25 तरह के वायरस पर स्टडी की है। वैज्ञानिकों का फोकस जानवरों में पाए जाने वाले वायरस पर है। मतलब वो वायरस जो जानवरों से इंसानों में फैल सकते हैं।

क्या होता है म्यूटेशन

इसमें जो मूल वायरस होता है वह खुद को बचाए रखने के लिए अपनी ही  लाखों कॉपी बनाता है। इसमें म्यूटेट वायरस मूल से अलग होता है और काफी खतरनाक होता है। एक इंसान से दूसरे इंसान तक या जानवर से इंसान में जाता है तो इसकी हर कॉपी अलग होती जाती है। इस नई बीमारी को लेकर कहा गया है कि ऐसा माना जा रहा है कि डिसीज X के कारण स्पे निश फ्लू जैसी तबाही हो सकती है।

Leave a comment