Nepal Road Accident: नेपाल के बागमती में एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 30 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव की टीमें मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, काठमांडू जा रही सवारियों से भरी पर घाटबेसी इलाके में चालक ने नियंत्रण खो दिया और जिसके बाद त्रिशूली नदी में गिर गई। इस हादसे में एक महिला समेत 7 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 30 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
कम से कम 30 यात्री घायल हो गए
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में एक महिला सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कम से कम 30 यात्री घायल हो गए। इन लोगों को नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना के साथ स्थानीय लोगों ने बचाया।
बस चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों को बचा लिया गया और स्थानीय स्वास्थ्य सुविधा में प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया। फिलहाल, पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है। आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
Leave a comment