Delhi Crime: नीरज बवानिया गैंग के नाम पर मांगता था रंगदारी, दिल्ली पुलिस ने कसा शिकंजा

Delhi Crime:  नीरज बवानिया गैंग के नाम पर मांगता था रंगदारी, दिल्ली पुलिस ने कसा शिकंजा

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रंगदारी की मांगने की घटना सामने आई है. घटना पंजाबी बाग की है. पश्चिम जिलापुलिस आयुक्त आईपीएस उर्विज गोयल के अनुसार, पंजाबी बाग में दिल्ली पुलिस की टीम ने दो सीसीएल समेत रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस को आरोपी के पास से 4 मोबाइल फोन और एक कार बरामद हुई है. जो अपराध के लिए प्रयोग करते थे.

बता दे कि 1 जून 2021 को पंजाबी बाग पुलिस थाने में एक पश्चिम पंजाबी बाग के शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई. जिसमें उसने आरोप लगाया कि नीरज बवानियां गैंग की तरफ से उसे एक कॉल आई थी, जिसमें उसने शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी है.

इसी के साथ शिकायतकर्ता ने बताया कि न दिए जाने पर शिकायतकर्ता को वह शाम तक गोली मार देगा. जब उसे एक वीओआईपी कॉल आया था. वो उस तो वह अपने कार्यालय में था. शिकायतकर्ता ने उसे बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं. कथित ने शिकायतकर्ता को कहीं से भी इसकी व्यवस्था करने और उसे दे.

शिकायत के तदनुसार, एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी निगरानी के माध्यम से विवरण एकत्र करने किया. टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान 02 सीसीएल को गिरफ्तार कर आरोपी रोहित भारद्वाज उर्फ बंटू को गिरफ्तार कर लिया गया. और इसके अलावा उक्त अपराध में प्रयुक्त उपकरण भी एक कार के साथ बरामद किए गए.

पुलिस द्वारा आरोपी से लगातार पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों सीसीएल स्कूल के दोस्त हैं और उन्होंने साहिल शूटर के नाम से एक इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाई है और वहां अपराधियों को फॉलो करते हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने आरोपी रोहित भारद्वाज के साथ इंस्टाग्राम पर चैट करना शुरू कर दिया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी रोहित ने उन्हें शिकायतकर्ता का विवरण प्रदान किया था और सभी आरोपियों को नीरज बवानिया गिरोह के सदस्यों के रूप में पेश करके जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख. रुपये की मांग करते थे. पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Leave a comment