Search KhabarFast

Press ESC to close

NDMC उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने शुरु किया पौधारोपण कार्यक्रम, पीएम मोदी आह्वान की सराहना की

NDMC उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने शुरु किया पौधारोपण कार्यक्रम, पीएम मोदी आह्वान की सराहना की

NDMC News: जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल ने आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वीर सावरकर पार्क, लोधी कॉलोनी में सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज़ आवासीय कल्याण समिति (टाइप-III क्वार्टर) RWA और खन्ना मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

इस अवसर पर चहल ने कहा कि यह पहल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरक आह्वान “एक पेड़ माँ के नाम” से प्रेरित है, जो नागरिकों को अपनी माताओं के सम्मान में पर्यावरण की रक्षा करने और हरित व स्वस्थ भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है।

कुलजीत चहल ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पौधारोपण का यह विशेष और शुभ संयोग बना है, जिसे वे समस्त नारी शक्ति को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रकृति, मातृत्व और महिला शक्ति के सम्मान का एक प्रतीकात्मक प्रयास है।

इस कार्यक्रम में सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज़ आवासीय कल्याण समिति (टाइप-III क्वार्टर) के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, सचिव मुकेश कुमार सिन्हा और कोषाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह सहित RWA के अन्य सक्रिय सदस्य प्रतीक श्रीवास्तव और बलबीर सिंह ने भाग लिया। वहीं खन्ना मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दुकानदारों ने भी पौधारोपण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान का समर्थन किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भावनात्मक और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र में लगाए गए कई पौधों को दुकानदारों ने स्वयं अपनाया है और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया है। इस तरह हर पौधा परिवार की जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का जीवंत प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि माँ के नाम पर लगाया गया पेड़ प्रकृति के साथ हमारे गहरे भावनात्मक संबंध को दर्शाता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प भी है।

कुलजीत चहल ने आगे बताया कि NDMC ने पूरे वर्ष के लिए “ग्रीन कैलेंडर” तैयार किया है, जिसके तहत हर रविवार को एनडीएमसी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। Horticulture, Health, Civil और Sanitation विभाग मिलकर वैज्ञानिक तरीके से पौधारोपण, उनकी देखभाल और नियमित निगरानी सुनिश्चित कर रहे हैं, ताकि लगाए गए पौधे स्थायी हरियाली में बदल सकें।

कार्यक्रम के दौरान खन्ना मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बाजार क्षेत्र से जुड़े कुछ नागरिक मुद्दे भी उठाए। इनमें पानी की आपूर्ति में सुधार, पीने के पानी की व्यवस्था, महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट सहित सार्वजनिक शौचालय, बागवानी रखरखाव तथा बाजार परिसर में बिजली के तारों की मरम्मत जैसे मुद्दे शामिल थे। वहीं सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज़ आवासीय कल्याण समिति (RWA),लोधी कॉलोनी के सदस्यों ने भी कई समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया, जिनमें आवासीय सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या, आंतरिक सड़कों और पार्कों में इंटरलॉकिंग या ग्रास पेवर टाइल्स लगाने का लंबित कार्य, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से होने वाली ट्रैफिक समस्या, ब्लॉक और बैक-लेन गेट्स की मरम्मत, सफाई और ड्रेनेज से जुड़ी समस्याएं जैसे जाम नालियां और जलभराव, तथा कम दबाव और कभी-कभी दूषित पानी की समस्या शामिल हैं। 

 

कुलजीत चहल ने निवासियों और व्यापारियों को आश्वासन दिया कि इन सभी मुद्दों की जांच कर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कुलजीत चहल ने कहा कि NDMC की हरित और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी पहलें “Viksit Bharat @2047” के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप हैं, जहां स्वच्छ हवा, स्वस्थ मोहल्ले और टिकाऊ शहरी विकास समावेशी प्रगति की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि #EkPedMaaKeNaam_OnSunday अभियान के माध्यम से NDMC न केवल पेड़ लगा रहा है, बल्कि नागरिकों में जनभागीदारी, पर्यावरण जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत कर रहा है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: पेड़ों से जुड़े अपराधों पर सख्ती, दिल्ली सरकार ने धारा 33 के तहत जारी की व्यापक एसओपी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने पेड़ों से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को दिल्ली की हरियाली की रक्षा और पेड़ संरक्षण कानूनों के सख्त प्रवर्तन की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

'भारत भूलता नहीं...' पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का सख्त रुख, PAK को दिया कड़ा संदेश

Pahalgam Attack Anniversary: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की पहली बरसी से ठीक एक दिन पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि भारत न तो भूलता है और न ही माफ करता है। सेना ने आधिकारिक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा 'जब मानवता की सीमाओं को पार किया जाता है, तो जवाब निर्णायक होता है।

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें