पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, तमाम दिग्गजों ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, तमाम दिग्गजों ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

Ajit Pawar Funeral: महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता और (NCP  के अध्यक्ष अजित पवार का आज उनके गृहनगर बारामती में अंतिम संस्कार किया गया। अजित पवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत तमाम दिग्गजों ने अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि दी। अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए कई बड़े नेताओं का बारामती आगमन हुआ है। अजित पवार की आखिरी झलक पाने के लिए VVIPs का तांता लगा हुआ है।  सीनियर नेताओं की लिस्ट में अमित शाह, एकनाथ शिंदे, नितिन गडकरी, राज ठाकरे, नितिन नवीन और प्रमोद सावंत सही कई नेताओं की मौजूदगी देखी गई।  राज्य और देश के बड़े नेताओं की मौजूदगी अजित पवार के सियासी क़द को बयान करती है।  अजित पवार का पर्थिव शरीर बुधवार देर रात तक विद्या प्रतिष्ठान के मैदान में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, ताकि गांव के लोग और कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन कर सकें। बड़ी संख्या में भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी।  दरअसल, बीते दिन बुधवार सुबह एक दर्दनाक विमान हादसे में उनका निधन हो गया था, जिसके बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई ।
 
कहां-कैसे हुआ हादसा?
 
बता दें, 66 वर्षीय अजित पवार 28 जनवरी बुधवार सुबह एक स्थानीय निकाय चुनाव की सभा में शामिल होने के लिए मुंबई से से चार्टर्ड विमान से बारामती जा रहे थे। लेकिन लैंडिंग के दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें अजित पवार के अलावा पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदीप जाधव की मौत हो गई। हादसे की जांच के लिए ब्लैक बॉक्स बरामद किया गया है, जो दुर्घटना के कारणों का खुलासा कर सकता है। महाराष्ट्र सरकार ने इस घटना पर तीन दिनों (28 से 30 जनवरी) का राजकीय शोक घोषित किया है, जिस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा 

Leave a comment