
हरियाणा: यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक को करीब 5500 प्रतिबंधित दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है जिन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। दरअसल गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर राजेश धर्म सिंह एएसआई राजेंद्र कुमार पंकज अमरजीत सुखविंदर सिंह की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान सरस्वती नगर निवासी कपिल गोयल उर्फ बब्बू के नाम से हुई।
आरोपी से एक पॉलिथीन बरामद हुआ जिसमें भारी मात्र में प्रतिबंधित दवाइयां थी मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट खेल विभाग के अधिकारों और ड्रग कंट्रोल ऑफिसर को बुलाया गया। जिसके बाद पकड़े गए युवक की तलाशी ली। जिसके बाद प्रतिबंधित दवाइयों की जांच की तो युवक के पास से 1032 प्रॉक्सीवन कैप्सूल व अल्प्राजोलम की 4450 गोलियां बरामद हुई। आरोपी से कुल 5482 गोलियां मिली है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर लिया गया।
आरोपी की पहचान कपिल के रूप में हुई है जो लंबे समय से प्रतिबंधित दवाइयां बेच रहा था और उसका खुद का सरस्वती नगर में मेडिकल स्टोर है।बता दें कि एसपी मोहित हांडा के निर्देशानुसार नशा तस्करी रोकने के लिए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम का गठन किया हुआ है जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर राकेश राणा कर रहे हैं।
Leave a comment