Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: CM नायब सिंह सैनी ने स्वीडन में एरिक्सन और Truecaller हेडक्वॉर्टर का किया दौरा

Haryana News: CM नायब सिंह सैनी ने स्वीडन में एरिक्सन और Truecaller हेडक्वॉर्टर का किया दौरा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन के स्टॉकहोम स्थित विश्व प्रसिद्ध दूरसंचार कंपनी एरिक्सन (Ericsson) और कॉल आइडेंटिफिकेशन कंपनी ट्रूकॉलर (Truecaller) के हेडक्वॉर्टर का दौरा किया। इस महत्वपूर्ण भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल भी उनके साथ मौजूद रहे।

 

एरिक्सन हेडक्वॉर्टर में मुख्यमंत्री ने संचार क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों की विस्तृत जानकारी ली। विशेष रूप से दुर्लभ एवं दुर्गम स्थानों पर आपात स्थिति से निपटने के लिए विकसित की जा रही रोबोटिक्स तकनीक की कार्यप्रणाली का उन्होंने प्रत्यक्ष अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इन उन्नत तकनीकों को हरियाणा की संचार व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन प्रणाली में अपनाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

 

इसके पश्चात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने Truecaller के हेडक्वॉर्टर का दौरा किया, जहां कंपनी के सह-संस्थापक एलन मामेदी (Alan Mamedi) के साथ विस्तृत बैठक हुई। बैठक में Truecaller की कार्यप्रणाली, स्पैम कॉल डिटेक्शन तंत्र तथा धोखाधड़ी वाली कॉलों (Fraud Calls) एवं थर्ड पार्टी कॉल्स से सुरक्षा के उपायों पर विस्तार से जानकारी ली गई।

 

मुख्यमंत्री को बताया गया कि वर्ष 2025 में भारत में लगभग 770 करोड़ स्पैम कॉल्स का पता लगाया गया है। इस दौरान फ्रॉड कॉल्स और थर्ड पार्टी कॉल्स से संबंधित चुनौतियों तथा उनके समाधान के उपायों पर गहन चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और आम नागरिकों को स्पैम तथा फ्रॉड कॉल्स से बचाने के लिए ट्रूकॉलर जैसी तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।

 

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने एनवैक (Envac) वेस्ट मैनेजमेंट फैसिलिटी का भी अवलोकन किया और आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने इस तकनीक को हरियाणा के शहरों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनाने की संभावनाओं पर विचार किया।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन दौरे को हरियाणा की डिजिटल और तकनीकी प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर की उन्नत तकनीकों को राज्य में लागू कर संचार व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित, कुशल एवं आधुनिक बनाया जाएगा। स्पैम एवं फ्रॉड कॉल्स की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे तथा आपदा प्रबंधन में रोबोटिक्स तकनीक का उपयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CJP Protest:अभिजीत दिपके के बाद नेहा बोरा भी हिरासत में, कनॉट प्लेस में कड़ी सुरक्षा

CJP Protest:दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की प्रमुख नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित

Sagar-Satna Greenfield Expressway: 9,850 करोड़ से बनेगा 227 KM लंबा एक्सप्रेस-वे, भोपाल से सतना की दूरी होगी 104 KM कम

सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनने के बाद दोनों शहरों के बीच सड़क दूरी घटने का अनुमान है। मौजूदा मार्ग से सागर से सतना की दूरी करीब 302 किलोमीटर बताई जाती है, जो प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे के बनने पर लगभग 229 किलोमीटर रह सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast