Search KhabarFast

Press ESC to close

नक्सली मज्जी ने गिरोह के साथ किया आत्मसमर्पण, ये 3 राज्य हुए नक्सलमुक्त

नक्सली मज्जी ने गिरोह के साथ किया आत्मसमर्पण, ये 3 राज्य हुए नक्सलमुक्त

Majji Surrendered: सुरक्षाबलों को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सोमवार, 8 दिसंबर को कुख्यात नक्सली कमांडर एवं सेंट्रल कमेटी मेम्बर (CCM) रामधेर मज्जी ने अपने 11 साथियों के साथ छत्तीसगढ़ के बकरकट्टा में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। रामधेर मज्जी की तुलना कुख्यात नक्सली नेता हिडमा से किया जाता था। इस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम रखा किया गया था।

कई हथियार भी हुए बरामद

वहीं, इस बड़े आत्मसमर्पण के बाद MMC जोन (महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है, जो इस क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों की एक ऐतिहासिक जीत है। इन आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में करने वाले 12 माओवादी कैडरों में रामधेर मज्जी (CCM) के अलावा तीन डिविजनल वाइस कमांडर (DVCM) और अन्य प्रमुख सदस्य शामिल हैं।

आत्मसमर्पण के समय उनके पास से AK-47, 30 कार्बन, इंसास, 303 और एसएलआर (SLR) जैसे घातक हथियार बरामद किए गए। सरेंडर किए गए माओवादी कैडरों की लिस्ट में रामधर मज्जी, चंदू उसेंडी, ललिता, जानकी, प्रेम, रामसिंह दादा, सुकेश पोट्टम, लक्ष्मी, शीला, सागर, कविता और योगिता में शामिल हैं।

हाल ही मारा गया था हिडमा

बता दें कि कुछ दिन पहले ही सुरक्षाबलों ने हिडमा को मार गिराया था। माडवी हिडमा बस्तर क्षेत्र का एक कुख्यात नक्सली कमांडर और सीपीआई की सेंट्रल कमेटी का युवा सदस्य था। वह PLGA बटालियन-1 का प्रमुख था और 2010 का ताड़मेटला हमला, 2013 का झीरम घाटी नरसंहार जैसे 26 से ज्यादा बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

छत्तीसगढ़ में भयानक सड़क हादसा...पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार बस, 6 की मौत और 39 घायल

Manendragarh road accident: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में आज 22 अक्टूबर 2026 गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां आज दोपहर मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में अभी तक 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 39 अन्य यात्री घायल हुई है, जिनकी हालात गंभीर बताई जा रही है।

'यह भारत की बदकिस्मती...', दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को परमिशन न मिलने पर भड़के AAP के सौरभ भारद्वाज

Saurabh Bharadwaj on Diljit Delhi concert: दिल्ली AAP प्रेसिडेंट सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की परमिशन न मिलने की बुराई की और इसे 'भारत का दुर्भाग्य' बताया। AAP लीडर ने दिलजीत के कॉन्सर्ट की परमिशन न मिलने का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भारत सरकार उन आर्टिस्ट को टारगेट कर रही है जिन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई।

हाई कोर्ट में नेहा बोरा ने CJP प्रदर्शन से किया किनारा, बोलीं - 'न हमने कॉल दिया...न हम वहां गए'

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बता दें की नेहा ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की तरफ से जारी उस नोटिस को चुनौती दी है। जिसमे उन्हें शांति बनाए रखने के लिए 10,000 रुपए का निजी मुचलका और एक जमानतदार देने का निर्देश दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast