
नवादा: बिहार के नवादा से दिल दहलाने देने वाली वाक्या हो गया है जहां एक साथ छह लोगों ने एक साथ आत्महत्याकर ली है। इसमें से पांच की मौत हो गए जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसक हादसे की जानकारी पुलिस को मिली और पुलिस ने शवो को कब्जे में ल्कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया गए है। वहीं एक व्यक्ति को पावापुरी विंस रेफर कर दिया था, लेकिन वहां से वापस उसे पटना रेफर कर दिया गया है।
पांच लोगों ने की आत्महत्या
जानकारी के अनुसार, नवादा नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मोहल्ला निवासी केदार लाल गुप्ता ने देर रात अपनी पत्नी और 4 बच्चे समेत जहर खा लिया। परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका पटना के अस्पताल में इलाज चल रहा है हालांकि व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिवार का एक साथ आत्महत्या का कारण कर्ज बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि केदार लाल गुप्ता के ऊपर काफी कर्ज हो गया था जिस वजह से उन्होंने अपने परिवार के साथ ये कदम उठाया।
परिवार कर्ज से था परेशान
बता दें कि केदार लाल गुप्ता शहर के विजय बाजार में फल का दुकान चलाते थे लेकिन उन पर काफी कर्ज हो गया था। कर्ज को लेकर उन्हें काफी प्रताड़ित भी किया जा रहा था, जिससे तंग आकर शहर की एक मजार के पास जाकर सभी ने जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि परिवार पर 10-12 लाख रुपये का कर्ज था। मरने वालों में से घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता, पत्नी अनिता कुमारी और तीन बच्चे प्रिंस कुमार, शबनम कुमारी और गुड़िया कुमारी शामिल हैं, जबकि एक बेटी साक्षी की हालत गंभीर बनी हुई है।
Leave a comment