Health tips: पहले ही दिन नौतपा ने ढाया कहर, इन टिप्स को फॉलो कर करें अपना बचाव

Health tips: पहले ही दिन नौतपा ने ढाया कहर, इन टिप्स को फॉलो कर करें अपना बचाव

नई दिल्ली: 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में नौतपा ने प्रवेश कर लिया है। जो 8 जून कर रहेगा। बता दें इस नौतपा के शुरू से पहले 9 दिन भीषण गर्मी पड़ेगी। औसे मे लू लगना, डिहाइड्रेट के कारण डायरिया होने, पेचिस होने से उल्टिंया होने की संभावना होती है। ऐसे में आपको क्या खाना चाहिएष क्या पीना चाहिए। किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज इसी पर बात करेंगे।

नौतपा के दौरान क्या खांए-पीएं

इस दौरान दही, मक्खन, तरबूज, खरबूज, खीरा, गुलुकंद. ककड़ी, प्याज खाएं। आगर आप इस चीजों का सेवन करते है तो आप नौतपा से काफी दूर रहेंगे। वहीं नारियल पानी, जलजीरा, नींबू पानी, लस्सी, मट्टा, आम का पना, बेल का रस, खस का शरबत का सेवन करें। इन चीजों का सेवन करने से नौतपा कोसों दूर रहेंगा।

 ऐसे करें बचाव

1.गर्मियों में सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में आने से बचाव करें।

2.अगर संभव हो तो सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक सूरज की रोशनी से दूर रहें।

3.एसपीएफ 15 से 30 वाले सन्स्क्रीन का इस्तेमाल करें।

4.खुले और पूरी बांह वाले कपड़े पहनें।

5.चौड़े फ्रेम वाले सनग्लास इस्तेमाल करें।

6.हल्के रंगों के कपड़े पहनें। मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

7.धूप में निकलते वक्त छतरी का इस्तेमाल करें।

8.धूप में निकलने से आधा घंटा पहले शरीर पर सन्स्क्रीन लोशन जरूर लगाएं।

9.सनबर्न होने पर चंदन का लेप लगाएं।

10.कच्चे आलू को कद्दूकस कर चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाएं, फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे धूप से झुलसी त्वचा निखर उठेगी।

Leave a comment