Health tips: ‘नौतपा’ के दिनों में अपनी त्वचा को रखें सुरक्षित, फॉलों करें ये टिप्स

Health tips: ‘नौतपा’ के दिनों में अपनी त्वचा को रखें सुरक्षित, फॉलों करें ये टिप्स

नई दिल्ली: आज से नौतपा शुरू होने जा रहा है और यह 3 जून तक रहेगा। बता दें नौपता यानी 9 दिनों तक सूर्य धरती के काफी नजदीक आ जाता है जिससे पृथ्वी पर भीषण गर्मी देखने को मिलती है। यह बात सभी को मालूम है कि सूर्य का प्रकोप हमारें शरीर के हानिकारक होता है। सूरज की किरणों से गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते है। ऐसे में अपने त्वचा को सूरज की किरणों से बचाने के लिए ये टिप्स फॉलो करें।

गर्मियों में सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में आने से बचाव करें। अगर संभव हो तो सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक सूरज की रोशनी से दूर रहें। एसपीएफ 15 से 30 वाले सन्स्क्रीन का इस्तेमाल करें। खुले और पूरी बांह वाले कपड़े पहनें। चौड़े फ्रेम वाले सनग्लास इस्तेमाल करें। हल्के रंगों के कपड़े पहनें। मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। धूप में निकलते वक्त छतरी का इस्तेमाल करें। धूप में निकलने से आधा घंटा पहले शरीर पर सन्स्क्रीन लोशन जरूर लगाएं।

सनबर्न होने पर चंदन का लेप लगाएं। कच्चे आलू को कद्दूकस कर चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाएं, फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे धूप से झुलसी त्वचा निखर उठेगी। धूप में त्वचा की रंगत काली होने पर इसमें सुधार के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल एंटी टैनिंग एजेंट के तौर पर करें। मुल्तानी मिट्टी का लेप न सिर्फ त्वचा को राहत पहुंचाता है, बल्कि टैन हुई त्वचा को साफ बनाता है, साथ ही अतिरिक्त तेल भी सोखता है।

पुदीने की पत्तियों का रस या खीरे का रस निकालकर चेहरे पर लगाएं। इसे नियमित रूप से लगाने से सनबर्न दूर होता है। बेसन, चंदन, गुलाब जल की बराबर मात्रा को आधा चम्मच नीबू के रस में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर लगाने से टैनिंग दूर होती है। बाहर से आने के बाद चेहरे पर नीबू या संतरे के छिलकों से चेहरा साफ करें, फिर बर्फ से मसाज देने से चेहरे में निखार आता है।

मसूर की दाल को पीसकर उसमें दही मिलाकर लगाने से बेजान त्वचा में भी जान आ जाती है। कच्चा दूध और नीबू को मिलाकर रुई की सहायता से चेहरे पर लगाएं और पांच मिनट बाद धोएं। लगातार 15 दिन ऐसा करने से चेहरे में चमक आती है। थोड़े दही में एक बड़ा चम्मच नींबू और टमाटर का रस मिलाकर टैनिंग वाले हिस्से में लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

Leave a comment