Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: मानसून हुआ एक्टिव! तेज हवाएं-गरज-चमक और बारिश, दिल्ली-हरियाणा समेत 17 राज्यों में IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून हुआ एक्टिव! तेज हवाएं-गरज-चमक और बारिश, दिल्ली-हरियाणा समेत 17 राज्यों में IMD का अलर्ट

IMD Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 01 जून को देश के कई हिस्सों में मौसम करवट लेने वाला है। IMD ने पश्चिमोत्तर भारत समेत उत्तर और पूर्वी राज्यों में तूफानी आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके अलावा कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की उम्मीद है, जिससे मौसम ठंडा हो जाएगा और गर्मी से राबत मिलेगी। इस दौरान गरज, बिजली चमकने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती है।  तो वहीं, दिल्ली-NCR में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन शाम के बाद हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। जिससे अधिकतम तापमान 35-37°C और न्यूनतम 24-26°C के आसपास रह सकता है। ये स्थिति 03 जून तक ऐसी ही बनी रहेगी।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, नोएडा, बरेली, मुरादाबाद, झांसी में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। जबकि हरियाणा में बारिश और थंडरस्टॉर्म की स्थिति रह सकती है। बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी छिटपुट भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Also read: कार्यभार संभालते ही नए सीडीएस राजा सुब्रमणि ने बताई अपनी योजना, फ्यूचर प्लान भी कर दिया साफ

मानसून पर IMD का अपडेट

अब अगर मानसून अपडेट की बात करें तो IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में पहुंच रहा है। आने वाले 3-4 दिनों में मानसून के दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों तथा बंगाल की खाड़ी के बड़े हिस्सों में आगे बढ़ेगा। IMD ने पूरे सीजन (जून-सितंबर) के लिए बारिश 90% LPA रहने का अनुमान लगाया है, जिसमें जून महीना भी सामान्य से कम बारिश वाला रह सकता है। जिससे मध्य भारत, दक्षिण प्रायद्वीपीय और उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा की कमी की आशंका है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कार्यभार संभालते ही नए सीडीएस राजा सुब्रमणि ने बताई अपनी योजना, फ्यूचर प्लान भी कर दिया साफ

New CDS NS Subrmani Takes Incharge:जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने रविवार यानी 31 मई को भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें पाकिस्तान और चीन के मामलों का बड़ा एक्सपर्ट माना जाता है। उनका उद्देश्य महत्वाकांक्षी 'मिलिट्री थिएटरेशन' (सैन्य थियेटराइजेशन) योजना को लागू करना और तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को बिठाना है।

01st June New Rules: नया महीना और महंगाई की मार, दूध-गैस सिलेंडर और कार खरीदना हुआ महंगा

1 जून से देशभर में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ने वाला है। दूध, LPG सिलेंडर और कारों की कीमतों में बदलाव के साथ कई नए नियम भी लागू हुए हैं। नए महीने की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है, जिससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast