Search KhabarFast

Press ESC to close

बैक-टू-बैक IPL का खिताब जीतकर RCB ने मचाया तहलका, धोनी-रोहित को पीछे छोड़ रजत पाटीदार की कप्तानी रही नंबर 1

बैक-टू-बैक IPL का खिताब जीतकर RCB ने मचाया तहलका, धोनी-रोहित को पीछे छोड़ रजत पाटीदार की कप्तानी रही नंबर 1

RCB IPL Champion 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार रात T20 IPL 2026 का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीत लिया। यह RCB के लिए ऐतिहासिक पल है, क्योंकि 18 साल के इंतजार के बाद 2025 में पहली बार ट्रॉफी उठाने वाली टीम ने इसे सफलतापूर्वक डिफेंड करने में भी कामयाब रही। इसी के साथ कप्तान राजत पाटीदार इस उपलब्धि के साथ IPL के उन चुनिंदा कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने अपनी टीम को बैक-टू-बैक खिताब दिलाए।

 GT vs RCB का मैच

बता दें. गुजरात टाइटंस ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए। इस दौरान शुभमन गिल और साई सुदर्शन शुरुआती 6 ओवर्स में ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने टीम का स्कोर संभालते हुए 37 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। लेकिन कोई अन्य बल्लेबाज 20 से ज्यादा रनों का आंकड़ा नहीं छू पाया।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल की। इस दौरान विराट कोहली ने नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इसके अलावा कप्तान राजत पाटीदार ने भी 46 रन का योगदान दिया।अब अगर गेंदबाजी की बात करें तो रसिख सलाम ने 3 विकेट झटके। मालूम हो कि IPL 2025 में RCB ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की थी, ये सिलसिला इस साल भी बरकरार रहा।

Also read: Shubman Gill T20I Comeback: आईपीएल में चमके शुभमन गिल, अब टी20 टीम में वापसी पर टिकी नजरें

राजत पाटीदार का शानदार परफॉर्मेंस

2025 से पहले RCB की कप्तानी संभालने वाले पाटीदार ने न सिर्फ फ्रैंचाइजी को पहला खिताब दिलाया, बल्कि उसे दोहराने का कारनामा भी किया। मध्य प्रदेश के इस बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म जारी रखी और फाइनल से पहले क्वालीफायर में 33 गेंदों पर 93 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। उनकी कप्तानी में टीम का संतुलन बेमिसाल रहा।

लेकिन राजत पाटीदार ऐसे पहले कप्तान नहीं हैं, जिन्होंने IPL में लगातार दो बार अपनी कप्तानी में टीम को जिताया। उनसे पहले ये कारनामा MS धोनी (CSK 2010-11) और रोहित शर्मा (MI 2019-20) ने कर दिखाया है। लेकिन अब राजत पाटीदार उसी एलीट क्लब का हिस्सा बन चुके हैं। तो वहीं, RCB के लिए यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि लंबे समय तक ट्रॉफी से दूर रहने के बाद अब वे दो बार लगातार चैंपियन बनकर इतिहास रच चुके हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीम इंडिया में सेलेक्शन से पहले ही सूर्यवंशी ने ठोका था बड़ा दावा, राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi Reveles His Plan:वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में सफर शुरू हो चुका है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 सीजन में अपनी बल्लेबाजी से चौके-छक्कों, रनों और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

RCB को बनाया बैक टू बैक चैंपियन, आईपीएल में कि रनों की बारिश, सेलेक्टर ने बताया पाटीदार क्यों नहीं मिली जगह

Selector On Exclusion Of Rajat Patidar:शुक्रवार यानी 6 मई को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए हुए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। टीम में पहली बार वैभव सूर्यवंशी और मीडियम पेसर प्रिंस यादव को टीम इंडिया में मौका दिया। टीम इंडिया का चयन फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

शुभमन गिल को क्यों रखा गया टी20 से दूर? बड़ा अपडेट आया सामने, BCCI इस रणनीति पर कर रहा काम

Shubhman Gill Out OF T20I Team:आईपीएल के बाद अब एक बार फिर टीम इंडिया मैदान पर धमाल मचान के लिए तैयार है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। फिलहाल टी20 टीम की घोषणा की गई है। लेकिन, एक बार फिर शुभमन गिल को टी20 टीम से बाहर रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast