Search KhabarFast

Press ESC to close

01st June New Rules: नया महीना और महंगाई की मार, दूध-गैस सिलेंडर और कार खरीदना हुआ महंगा

01st June New Rules: नया महीना और महंगाई की मार, दूध-गैस सिलेंडर और कार खरीदना हुआ महंगा

Rules Changing From 01st June: नए महीने की शुरुआत आज से हो चुकी है, जो आम लोगों के लिए महंगाई का नया दौर लेकर आई है। दरअसल, आज 01 जून 2026 से देशभर में कई नए नियम लागू हो गए हैं। जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए हैं। जबकि कई वाहन कंपनियों ने नई कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इसी के साथ डिजिटल पेमेंट, बैंकिंग, टैक्स के नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। तो चलिए 01 जून से लागू हुए नियमों के बारे में जानते हैं।

1. कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगे

19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 42 से 53 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब यह 3,113.50 रुपये का हो गया है। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और छोटे खाने के व्यवसायों पर पड़ेगा। हालांकि, घरेलू 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

2. कारों की कीमतों में बढ़ोतरी

01 जून से कार खरीदना भी महंगा हो गया है। मारुति सुजुकी ने अपने कई मॉडलों की कीमतों में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा हुंडई ने भी अपने कई मॉडलों की कीमतें लगभग 2% तक बढ़ा दी हैं। यानी अब कार खरीदने के लिए आपको ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। 

Also read: Aaj Ka Mausam: मानसून हुआ एक्टिव! तेज हवाएं-गरज-चमक और बारिश, दिल्ली-हरियाणा समेत 17 राज्यों में IMD का अलर्ट

3. दूध और डेयरी उत्पाद महंगे

01 जून से केरल के प्रमुख डेयरी ब्रांड मिल्मा (Milma) ने सभी प्रकार के दूध और दही की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए है। जिससे रोजाना के खर्च में इजाफा हुआ है।

4. PAN के नियमों में बदलाव

01 जून से सरकार ने PAN से जुड़े कई नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। इन नियमों के तहत अब आपको छोटे-मोटे लेनदेन में PAN की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, बड़ी प्रॉपर्टी डील और अन्य हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन में PAN अनिवार्य है।

5. UPI के नियमों में बदलाव

01 जून से UPI के कुछ नियमों में भी बदलाव हुए है। अब अगर आप UPI के माध्यम से किसी को पैसे भेजते है तो सामने वाले शख्स का असली बैंक रजिस्टर्ड नाम आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। NPCI ने UPI फ्रॉड कम करने के लिए नया नियम लागू करने का फैसला किया है।

6.  EPFO 3.0 से PF निकालना होगा आसान

01 जून से EPFO 3.0 से PF निकालना अब और ज्यादा आसान हो गया है। PF खाताधारक अब PF का पैसा UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कार्यभार संभालते ही नए सीडीएस राजा सुब्रमणि ने बताई अपनी योजना, फ्यूचर प्लान भी कर दिया साफ

New CDS NS Subrmani Takes Incharge:जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने रविवार यानी 31 मई को भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें पाकिस्तान और चीन के मामलों का बड़ा एक्सपर्ट माना जाता है। उनका उद्देश्य महत्वाकांक्षी 'मिलिट्री थिएटरेशन' (सैन्य थियेटराइजेशन) योजना को लागू करना और तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को बिठाना है।

Aaj Ka Mausam: मानसून हुआ एक्टिव! तेज हवाएं-गरज-चमक और बारिश, दिल्ली-हरियाणा समेत 17 राज्यों में IMD का अलर्ट

देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और मौसम विभाग (IMD) ने अगले 8 घंटों के भीतर 17 राज्यों में आंधी, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कहीं तेज बारिश तो कहीं गरज-चमक के साथ तूफानी हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast