Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में झमाझम बारिश तो असम-केरलम में बाढ़ का कहर, इन 17 राज्यों में बरसेंगे बादल; यहां पढ़े आज का वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में झमाझम बारिश तो असम-केरलम में बाढ़ का कहर, इन 17 राज्यों में बरसेंगे बादल; यहां पढ़े आज का वेदर अपडेट

IMD Rain Alert: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। लेकिन देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए है। असम में आई बाढ़ में अबतक 95 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि हजारों लोगों को शिविर कैंपों में विस्थापित कर दिया गया है। कुछ ऐसा ही हाल ओडिशा, केरल और गुजरात में भी देखने को मिल रहा है, जिसने लोगों का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 06 अगस्त के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD के ताजा अपडेट की मानें तो देश के लगभग 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। ये स्थिति आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

Also read: छात्रों के प्रदर्शन के बीच झारखंड CID की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा घोटाले में 5 और आरोपी गिरफ्तार, अबतक 19 लोग हत्थे चढ़े

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने देश के कई राज्यों के अलग-अलग इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट किया गया है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कोंकण-गोवा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में झमाझम बारिश की चेतावनी दी हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में तेज बारिश होगी।

दिल्ली में आज कैरा रहेगा मौसम?

दिल्ली में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ बारिश की संभावना भी बनी हुई है। ये सिलसिला 8 अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

IMD ने उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि 5-6 अगस्त को कई इलाकों में बारिश होगी।

बिहार में आज का मौसम

बिहार में भी लगातार बारिश हो रही है। IMD ने को राज्य के कई हिस्सों में बादल बरसने की आशंका जताई है। ये सिलसिला 8 अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Ranchi Protest: छात्रों के प्रदर्शन का दिखने लगा असर, JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

JPSC Members Resigns: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश के आधार पर, झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद के दिए गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast