Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 10 October: आज 10 अक्टूबर को मौसम में होगा बड़ा बदलाव, 23 राज्यों में झमाझम बारिश; तेज आंधी-हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 10 October: आज 10 अक्टूबर को मौसम में होगा बड़ा बदलाव, 23 राज्यों में झमाझम बारिश; तेज आंधी-हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट

10 October Weather Update: देशभर से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन अभी कई इलाकों में बारिश दस्तक दे रही है। साथ ही, लोगों को सर्दी का अहसास भी होने लगे लगा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 10 अक्टूबर 2026 शनिवार के लिए मौसम अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार, आज कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बीच पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी प्रणाली का दौर जारी है, जिसका असर उत्तर-पश्चिम, पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिणी भारत के कई इलाकों में देखने को मिल रहा है, जिसमें तेज आंधी-हवा और गरज-चमक के साथ बारिश की आशंखा है। तो चलिए जानते है आज 10 अक्टूबर को मौसम कैसा रहेगा।

इन राज्यों में बारिश का खतरा

मौसम विभाग ने आज देश के लगभग 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मिजोरम, मणिपर, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश,तेलंगाना, सिक्किम, त्रिपुरा और असम में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश संभव है। तो वहीं, इन इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। जबकि कुछ जगहों पर रफ्तार बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की जा सकती है।

Also read: Delhi News: दिल्ली में आज हाई अलर्ट! जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बॉर्डर पर पुलिस की पैनी नजर, गाड़ियों की जांच तेज

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

IMD के ताजा अपडेट की मानें तो, आज दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 20-30KMPH की स्पीड से हवा चलेगी। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में बादल छाएं रहेंगे। आज देश की राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम?

IMD ने उत्तर प्रदेश के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया। जिसके अनुसार, गाजियाबाद, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, लखनऊ समेत कई जिलों में बादल बरसेंगे। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। इसी के साथ निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, 19 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को मंजूरी

Modi Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की पांच प्रमुख परियोजनाओं और योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन फैसलों में निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने, बंदरगाह की क्षमता बढ़ाने, हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने और डाक विभाग को आधुनिक बनाने पर जोर दिया गया है। सरकार के फैसलों से इंफ्रास्ट्रक्चर, व्यापार

Vande Bharat Food Menu: अब 10 नहीं, मिलेंगे सिर्फ 4 आइटम, IRCTC ने बदला खाने का मेन्यू; जानें क्या-क्या हटाया

Vande Bharat Food Menu: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खानपान से जुड़ी बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने ट्रेनों में मिलने वाले खाने का मेन्यू बदल दिया है। अब यात्रियों को एक मील में पहले मिलने वाले 8 से 10 आइटम की जगह सिर्फ 4 आइटम परोसे जाएंगे। रेलवे ने यह बदलाव खाने की गुणवत्ता, ताजगी और साफ-सफाई बेहतर बनाने

WhatsApp New Feature: अब WhatsApp पर पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, तय समय पर अपने आप होगा सेंड

WhatsApp New Feature:यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Meta का इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जल्द ही मैसेज शेड्यूलिंग फीचर पेश कर सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी मैसेज को पहले से शेड्यूल कर सकेंगे और तय समय पर वह अपने आप सामने वाले व्यक्ति को भेज दिया जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए पुष्टि की है कि इस फीचर पर फिलहाल काम चल

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast